Indus News TV Live

Monday, March 9, 2026
spot_img

बरेली: मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष एजाज अहमद ने किया पीडीए पाठशाला का आयोजन

बरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में समाजवादी पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में बरेली जिले में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष एजाज अहमद ने भी पीडीए पाठशाला का आयोजन करते हुए लगभग 30 बच्चों को प्रतिदिन पाठशाला के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने का फैसला लिया है!

एजाज अहमद ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 5000 से ज्यादा स्कूलों को मर्ज करने का सरकार ने जो फैसला लिया है वह जनहित में ठीक नहीं है गरीब परिवार के बच्चे सरकारी संस्थानों में पड़कर देश के विभिन्न पदों पर नौकरियां कर रहे हैं सरकार ने स्कूल को बंद करके बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया है!

एजाज अहमद ने बताया कि सरकार का जितना ध्यान मधुशाला खोलने पर है उतना ध्यान अगर पाठशाला खोलने पर दे तो देश का युवा शिक्षित हो जाएगा और देश में अपना अहम योगदान प्रदान करेगा लेकिन सरकार है, कि स्कूलों को खोलने के बजाय बंद करने का काम कर रही है, जिसका हम समाजवादी यूथ ब्रिगेड कड़ा विरोध करते हैं, और एजाज अहमद ने संकल्प लिया है कि  हर क्षेत्र में पीडीए पाठशाला खोलकर वंचित वर्गों के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य करेंगे! उनके आसपास समाज में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा वह अपने आस पास के बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करेंगे!

Related Articles

Recent