बरेली: बरेली मे उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी का आगमन हुआ जहां सर्किट हाउस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने स्वागत किया । 
अल्पसंख्यकों मुस्लिम ,सिख,ईसाई सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी से बरेली सर्किट हाउस मे मुलाकात की और अल्पसंख्यक समुदाय के मदरसों ,हज यात्राओं ,वा ईसाई समुदाय के धर्म स्थलों को लेकर समाज के लोगों ने बात रखी, मुस्लिम भाजपा नेता, राष्ट्र जागरण युवा संगठन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शानू काज़मी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, लाइफ ऑफ विजन फाऊंडेशन के अध्यक्ष व एंग्लिकन चर्च ऑफ़ इंडिया के बिशप जलाल मैसी, लाइफ ऑफ विजन फाऊंडेशन के कोषाध्यक्ष आशीष मैसी वह अन्य ने स्वागत किया और मुस्लिम उलेमाओं ने हज यात्राओं वा मदरसों को लेकर बात चीत की,अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कई अल्पसंख्यक मामलों पर उनसे बात चीत की,और स्वागत किया क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा गुरप्रीत सिंह ने कई उलेमाओं को दानिश आज़ाद अंसारी से मिलवाया!
लाइफ ऑफ विजन फाउंडेशन के अध्यक्ष बिशप जलाल मैसी ने बरेली में ईसाई कब्रिस्तान न होने पर नय कब्रिस्तान की मांग थी व ईसाई समाज से ही आशीष मैसी ने इजराइल में ईसाइयों के धर्म स्थल पर सरकार द्वारा सब्सिडी सहित अन्य सुविधा हेतु हज कमेटी जैसे एक कमेटी की मांग की जिसमे मंत्री दानिश आज़ाद ने कमेटी बनाने पर पर सहमति जताई। व धौरा टांडा से भाजपा के चेयरमैन व हज कमेटी के सदस्य नदीम हसन,शानू काज़मी, हरप्रीत सिंह गोलू,आशीष मैसी, अरबाज़ ख़ान आदि भाजपा से लोग शामिल रहे।और काफ़ी तादाद मे मुस्लिम उलेमा भी हज वा मदरसों को लेकर उनसे मिले।


