Indus News TV Live

Friday, June 19, 2026
spot_img

बरेली: सपा नेता डॉ. अनीस बेग द्वारा सुभाष नगर में ‘पीडीए’ के कार्यक्रम में ‘चाय पर चर्चा’

बरेली: डॉ. अनिस बेग ने आज सुभाष नगर क्षेत्र में “पीडीए” का महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने “पीडीए” की नीतियों और जनता के हितों पर प्रकाश डालते हुए जनसम्पर्क अभियान चलाया।

इसके बाद “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों से संवाद किया गया। लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं को खुलकर साझा किया, जिनमें सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी मांगें प्रमुख रखी!

डॉ. अनीस बेग ने आश्वासन दिया कि ”पीडीए”आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगा और हर वर्ग की आवाज बनेगा। उन्होंने कहा, “चाय पर चर्चा सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि जनता से जुड़ने का सेतु है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, “पीडीए” कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य रूप से कार्यक्रम में ऋषिपाल पहाड़िया, पुष्प लता, आदित्य कश्यप, ओमपाल कश्यप, ऋषि यादव, दिलीप बाल्मीकि, कुलदीप बाल्मीकि, पंकज वाल्मीकि, आईपी सिंह, विजयपाल सोनकर, अरविंद, अशोक यादव आदि रहे।

डॉ. अनीस बेग  ने “पीडीए” के माध्यम से कैंट विधानसभा के सभी क्षेत्र में जनता के बीच एक मजबूत संबंध बनाने का प्रयास किया। इस तरह के कार्यक्रम से “पीडीए” द्वारा जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए काम करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Recent