Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: सपा नेता डॉ. अनीस बेग ने कैंट विधानसभा में सरन हॉस्पिटल पर कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत

बरेली: सावन माह के पावन अवसर पर डॉ. अनीस बेग ने ‘पीडीए’ की ओर से कैंट विधानसभा के सरन हॉस्पिटल पर  कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिव भक्तों को फल और जलपान की सुविधा उपलब्ध कराई और  पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का सम्मान किया गया। डॉ. अनीस बेग ने कहा कि यह सेवा कार्य हमारी सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है।

डॉ. अनीस बेग ने सभी लोगों से पील की कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को सहयोग करें और शांति एवं अनुशासन बनाए रखें। पीडीए के कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश और श्रद्धा से इस सेवा कार्य में भाग लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें परवेज यार खान, सलमान शम्सी, अब्दुल जब्बार, ईशरफुल खान, आदित्य कश्यप, गौरव, सनी, नसीर अहमद, नितिन बाल्मीकि, डालचंद्र बाल्मीकि, निषाद अहमद, रजा, खुर्शीद आलम, नवीप सिंह, दानिश नूरी, डॉ. सुदीप सरन, सकूर, अरमान खान, रश्मी खान आदि शामिल थे।

इस कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। पीडीए के इस प्रयास से क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा।

Related Articles

Recent