Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: जय नारायन पब्लिक स्कूल मे ताइक्वांडो प्रतियोगिता के समापन समारोह में चीफ गेस्ट रहे समाजसेवी अंकुर गुप्ता

बरेली: जय नारायण पब्लिक स्कूल दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के निदेशक डा. कुन्दन सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि सिंह द्वारा भी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात प्रतियोगिता में जीतने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियागिता में 97 बच्चों ने हिस्सा लिया। 37 गोल्ड जीतने वाले छात्रों में उत्कर्ष, आभा, विराज, स्वास्तिक आस्तिक, नवजोत, जिकरा, बसुन्धरा, काश्वी, अदम्य उमंग, काव्याश, सम्राट, अरनव, ओम, सिद्धार्थ, मिस्टी, स्वातांक, अर्पन, अवनी, रुद्राक्ष, शुभान्या, श्रेयांशी आकर्ष, युवराज आदित्य अभिनव पाल, वनशिकर, युवांश, आध्या, अग्रिमा, साच्ची, आया, अंशप्रीत, अनंत आदि बच्चों को गोल्ड मैडल प्राप्त हुए। अदित्य, अनिका युवराज प्रताप रूड नारायण नेमेधांश क्षितिजा अनतिका, रिधिमा, आध्या, प्रिन्स, शिवांस, अनंत, रुद्राक्ष, मध्या, आदित्य यादव, अनुभव, आर्ययुग, रूद्र शखधर, प्रिनिका, कोमल, अर्थव, अभिनव, वानी, अभिमन्यु, अनन्स राज, दिव्यांशु निखिल, अक्षत, विनायक, गीतिका, अद्युत, अनन्या, सृष्टि, कृतिका, मो० अमान, शैलपुत्री वर्नित अरनववंश सिद्दी देव आरोही आदित्य आदि बच्चों ने 41 सिल्वर मैडल प्राप्त किये। अर्थद, गीतिका, अनंत पर्निकर गार्गी, सुर्याश यह सुर्या उपाध्याय गोविन्द श्रेष्ठ, ऋषभ आदि बच्चों ने कांस्य पदक किये। इस प्रतियोगिता ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों में अंशप्रीत सृष्टि, अदविक, युवांश, दिव्यांशु, आकाश पटेल को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कराने में रेफरी पारस, शुभ, प्रतुल और विराट पाण्डे ने अपना योगदान दिया। खेल विभाग की कुमारी हनी गंगवार, मोहित कुमार और अतुल पाण्डे ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान दिया।

Related Articles

Recent