Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: प्रीति पीजी कॉलेज में 79 वां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी हर्ष उल्लास से मनाया गया

बरेली (भुता ): आज शुक्रवार को प्रीति पी.जी. कॉलेज भुता बरेली में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक श्री रोशन लाल गंगवार द्वारा दीप प्रज्वलन कर पुष्पार्पण किया एवं प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र गंगवार ने स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताते हुए छात्रों को पर्व और राष्ट्रीय पर्व में अंतर बताया व हमको आज़ादी कैसे मिली व हमारे राष्ट्र के प्रति बलिदानों स्वतंत्रता सेनानियों का राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं योगदान के बारे में छात्रों को जानकरी प्रदान की व छात्रो का उत्साहवर्धन किया !

निर्देशिका डॉ. अंजना गंगवार द्वारा स्वन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शहीद भगत सिंह व शहीद राजगुरू के जीवन परिचय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की !

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक डॉ. सुरेंद्र गंगवार , निर्देशिका डॉ. अंजना गंगवार , प्रबंधक महोदय की बेटी अभिप्रीति गंगवार एवं रजिस्ट्रार विक्रम सिंह, उपप्राचार्य अवनीश कुमार , राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्तिका शाह , बीएड विभागाध्यक्ष सचिन गंगवार, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश गंगवार इतिहास विभागाध्यक्ष गुलाम गौस , सभी प्रवक्तागण आदेश गंगवार , प्रदीप वर्मा , ममता राजपूत, नरेंद्र कुमार , सरिता देवी, जीराज सिंह , नीरज , शिंकू पटेल , कुंवरसेन , परमानंद , देवकी , प्रिया , अर्जिता , उपासना , शिवानी यादव , राजेन्द्र यादव एवं समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे ।

Related Articles

Recent