Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के तत्वाधान में 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन

बरेली: ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के तत्वाधान में 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर संजय कमेटी हाल में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणधीर प्रसाद गौड़ ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनय सागर जायसवाल व विशिष्ट अतिथि प्रांत सह कार्यवाहक राजपाल जी रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया

कवि सम्मेलन का आरंभ करते हुए  मुक्तक सम्राट रामप्रकाश सिंह ओज ने कहा-

एकता अनेकता में ना बाटे

किसी के सम्मान का कद न घटे

एकता की डोर हो मजबूत इतनी

द्वेष की तलवार से भी ना कटे

#प्रख्यात कवि रोहित राकेश ने कहा-

कभी न हिले वो बुनियाद चाहिए,

वतन हमेशा ही आबाद चाहिए।।

# गीतकार उपमेन्द्र सक्सेना ने कहा-

मिलें गले अब बड़े प्रेम से यहां राम रहमान

साथ साथ मंदिर मस्जिद में पूजा और अजान

जय बोलो भारत माता की,जय जय हिंदुस्तान ।

#गीतकार मुकेश मीत ने कहा-

देश और जन्मभूमि हेतु लाल सौंप दे तो पन्नाधाय वाली कुर्बानी है तो देश है

माता जानकी सा प्यार अनसुईया सा दुलार और जंग भी झांसी वाली रानी है तो देश है

# रामकुमार भारद्वाज अफरोज ने कहा- अपनी मां के मुरीद होते हैं

जो वतन पर शहीद होते हैं

#उमेश त्रिगुणायत अद्भुत ने कहा-

मान अभिमान सम्मान मेरा वतन।

सांस धड़कन दिलो जान मेरा वतन।।

#गजल राज ने कहा –

पूरे ही नब्बे वर्षों तलक हम लड़े पाई तब हमने पावन यह स्वतंत्रता

याद रखना यह सीता-सी है पूजनीय छू न ले कोई रावण यह स्वतंत्रता

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू एवं मीडिया प्रभारी देवेन्द्र ,डा0 सय्यद सिराज अली सुनील धवन,रोहित राकेश ,राजीव शर्मा ,राजीव लोचन, सुबोध शुक्ला,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Recent