Indus News TV Live

Tuesday, June 2, 2026
spot_img

प्रयागराज: युवा रोजगार पंचायत की नहीं मिली अनुमति, प्रगतिशील समाज पार्टी अध्यक्ष सुनील कुशवाहा भड़के

प्रयागराज, 23 जनवरी 2026। युवा मांगे रोज़गार अभियान के अंतर्गत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर प्रस्तावित रोज़गार पंचायत को प्रशासन द्वारा अनुमति न देकर रोकना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला।

इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने कहा कि रोज़गार पंचायत की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर प्रशासन ने आख़िरी दिन तक अनुमति को जानबूझकर लटकाए रखा, अनुमति से सम्बंधित पत्रावली गायब कर दी गई और कार्यकर्ताओं को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय दौड़ाया गया। उन्होंने कहा कि यह कोई प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज़ दबाने की सोची-समझी साज़िश है।

कुशवाहा आगे कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा बीते कई वर्षों से भर्तियों के इंतज़ार में अपनी उम्र और भविष्य दोनों खो रहा है, लेकिन सरकार के पास रोज़गार को लेकर न कोई रोडमैप है और न ही जवाबदेही। पेपर लीक, रुकी भर्तियाँ और अधूरे वादे इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार रोज़गार के सवाल से भाग रही है।
प्रसपा प्रमुख ने चेतावनी दी कि ऐसे हथकंडों से रोज़गार की लड़ाई कमजोर नहीं होगी, बल्कि और तेज़ होगी। जल्द ही रोज़गार पंचायत की नई तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक युवाओं को उनका हक़ रोज़गार नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज बेरोज़गारी, पेपर लीक और रुकी हुई भर्तियों का केंद्र बन चुका है। प्रधानमंत्री द्वारा हर साल दो करोड़ नौकरियों के वादे ज़मीन पर कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। सरकार युवाओं को रोज़गार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और अब दमन के रास्ते पर चल रही है।

प्रगतिशील समाज पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव एडवोकेट निष्ठा देव ने कहा कि युवाओं की गाड़ियों को रूट डायवर्जन में फँसाना, पदाधिकारियों को थानों में बुलाना और घरों पर पुलिस भेजना सरकार की घबराहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि युवा अब डरने वाला नहीं है और आर-पार की लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर पार्टी पदाघिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा सैकड़ों कि संख्या में छात्र, नौजवान उपस्थित रहे।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent