Indus News TV Live

Friday, October 16, 2026
spot_img

भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी ने रेलवे क्रासिंग बंद होने के विरोध में दिया ज्ञापन

बरेली में बुद्धवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी द्वारा फरीदपुर में बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण के कारण रेलवे विभाग द्वारा रेलवे क्रासिंग को अनिश्चित काल के लिए बंद किए जाने के विरोध में एक ज्ञापन जिला अधिकारी बरेली को सौंपा गया (Bharatiya Kisan Mazdoor Union Nationalist submitted a memorandum)


रिपोर्ट: राजीव कुमार यादव


यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह यादव ने रेलवे विभाग को जल्द से जल्द वैकल्पिक रास्ता बनाए जाने की बात रखी, जिसका सभी किसानों ने एक स्वर में समर्थन किया।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर रेलवे विभाग वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाता है तो वे अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। यूनियन का कहना है कि रेलवे क्रासिंग बंद होने से किसानों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे जल्द से जल्द वैकल्पिक रास्ता बनाने की मांग कर रहे हैं ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।

इस अवसर पर यूनियन के जिला अध्यक्ष रामसिंह लोधी, मंडल सचिव शिवप्रसाद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष हरिशरण यादव, बरेली तहसील अध्यक्ष डालचंद राजपूत, जिला सचिव रमनपाल गुड्डू, युवा छात्र नेता रवि पंडित, सुमित यादव, विनोद कुमार, सुभाष, राजेंद्र सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे(Bharatiya Kisan Mazdoor Union Nationalist submitted a memorandum)


यह भी पढ़ें: जिला कृषि अधिकारी ने फ़र्ज़ी किसान बनाकर सब्सिडी निकाल ली, किसान यूनियन ने लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन शुरू

यह भी पढ़ें: गन्ना उत्पादक महाविद्यालय द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजन

यह भी पढ़ें: खाद विक्रेता की दुकान में घुसकर दबंगों ने की मारपीट

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन

यह भी पढ़ें: मजदूरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में अनपरा मेन गेट पर हुआ धरना, लेबर कोड रद्द करने की मांग

Related Articles

Recent