Indus News TV Live

Monday, August 31, 2026
spot_img

बदायूं में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का भव्य स्वागत, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब

बरेली/बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के पहली बार बदायूं आगमन पर कृष्णा लॉन, बदायूं में आयोजित भव्य स्वागत समारोह ऐतिहासिक बन गया। मूसलाधार बारिश के बावजूद हजारों कार्यकर्ताओं और आम लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे कार्यक्रम के दौरान “दुर्विजय सिंह शाक्य जिंदाबाद” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

एक सप्ताह पूर्व ही भाजपा के प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ था जिसमें भाजपा बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल रहे दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी।
बदायूं के स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू’, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, पूर्व विधायक विमल कृष्ण अग्रवाल सहित भाजपा संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मंच पर दुर्विजय सिंह शाक्य का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले बरेली से बदायूं तक का पूरा सफर स्वागत यात्रा में बदल गया। डेलापीर, विकास भवन, लाल फाटक, चौबारी, चांड़पुर, देवचरा, भमोरा, पुठी सराय, रसूलपुर पुठी, विजय नगला, बरखेड़ा, बिनावर, घटपुरी, मलगांव और अन्य प्रमुख स्थानों पर हजारों कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर बुलडोजर से फूल बरसाकर अभिनंदन किया गया।
देवचरा और बदायूं सीमा पर तेज बारिश शुरू होने के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह तनिक भी कम नहीं हुआ। बारिश में भी लोग सड़क किनारे डटे रहे और प्रदेश उपाध्यक्ष के काफिले का गर्मजोशी से स्वागत करते रहे।

बरेली से बदायूं तक की यात्रा में आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बिथरी चैनपुर के विधायक राघवेंद्र शर्मा तथा भाजपा एमएलसी कुंवर महाराज सिंह भी काफिले के साथ रहे। बदायूं सीमा में प्रवेश करते ही भाजपा जिला संगठन ने स्वागत की कमान संभाली और जगह-जगह हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का अभिनंदन किया।
बरेली से लेकर बदायूं तक सड़क किनारे लगे हजारों स्वागत पोस्टर और बैनर तथा हर पड़ाव पर उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद दुर्विजय सिंह शाक्य के प्रथम बदायूं आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में अभूतपूर्व उत्साह था। बारिश भी इस जोश को कम नहीं कर सकी और पूरा स्वागत समारोह लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent