Indus News TV Live

Thursday, July 16, 2026
spot_img

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस पर तानी बंदूक, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। किशोरी से दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी की फरारी रविवार सुबह फतेहगंज पूर्वी पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद खत्म हो गई। पुलिस का दावा है कि जंगल में घिरने पर आरोपी ने 315 बोर के तमंचे से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में चली गोली उसके दाहिने पैर में लगी और कुछ ही देर बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया (Accused pointed a gun at the police)

रिपोर्ट: राजीव कुमार यादव


पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम नहर कोठी जंगल बहड़ (ग्राम शिवपुरी) क्षेत्र में दबिश दे रही थी। इसी दौरान भुता थाना क्षेत्र के मनपुर निवासी जुबेद उर्फ जुबेर पुलिस को दिखाई दिया। घेराबंदी होते ही वह मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।

पुलिस का कहना है कि भागते समय आरोपी ने पीछे मुड़कर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने पेड़ों की आड़ लेकर अपनी जान बचाई और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, 37,690 रुपये नकद तथा यूपी-25 ईएम-0349 नंबर की मोटरसाइकिल बरामद होने का दावा किया है।

घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फरीदपुर भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना फतेहगंज पूर्वी में दर्ज किशोरी से दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।


यह भी पढ़ें: पवन वर्मा बने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव फरीदपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

यह भी पढ़ें: आंवला में सपा नेताओं ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

यह भी पढ़ें: द्वारिकेश चीनी मिल द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन

यह भी पढ़ें: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आयोजित की मासिक बैठक, SDM को सौपा ज्ञापन

Related Articles

Recent