Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

नवजात का हाथ और सर काटकर शव सड़क किनारे फेंका

देहरादून-मसूरी रोड पर एक नवजात बच्चे के क्षत-विक्षत शव मिलने से हर कोई हैरान है. पुलिस के अनुसार मासूम नवजात की इस तरह निर्मम हत्या का यह पहला मामला देखा गया है. शव को काटकर सड़क किनारे फेंका गया है. शव की हालत देखकर लगता है जैसे उसे किसी धारदार हथियार से बुरी तरह काटा गया है. नीले रंग की चादर में लपेटकर फेंके गए बच्चे के शव का सिर और दोनों हाथ गायब हैं. नवजात बच्चे का जन्म दो-एक दिन पहले ही हुआ बताया जाता है, जिसकी गर्भनाल भी ढंग से नहीं सूखी है. (Dead Body Newborn)

शुक्रवार शाम पुलिस को एक शव के सड़क मार्ग के किनारे फेंके जाने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर पुलिस को काटकर फेंका गया शव मिला जिसे देखकर सब सकते में आ गए. प्रारंभिक जांच में शव जिस चादर से लपेटा हुआ मिला है उसे अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली पाया गया है. पड़ताल में यह भी लग रहा है कि बच्चे को सर्जिकल ब्लेड से काटा गया है. इसलिए पुलिस सभी अस्पतालों में हाल ही में हुई प्रसवों की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. इसके अलावा आशाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों या घरों में हुए प्रसवों की जानकारी जुटाई जा रही है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। सीसीटीवी फुटेज और अस्पतालों में पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सूचना पुलिस को सूचना मिली थी। शव को इस तरह कटा हुआ देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। प्रथमदृष्टया उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन नवजात की इस तरह से हत्या की बात भी समझ से परे है।

पुलिस इस इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालकर सूत्र जोड़ने में जुटी है. इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा होने की वजह से फुटेज भी साफ नहीं दिखाई दे रही है. ऐसे में पुलिस आसपास के अस्पतालों में जाकर जांच पर जोर दे रही है. (Dead Body Newborn)

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी से छात्रा का अपहरण कर दिल्ली में बंधक बनाया


(ऐसी खबरों और रिपोर्ट के लिए आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)

Related Articles

Recent