लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी…बरेली में इस दुआ पर शिक्षक निलंबित-एफ़आईआर दर्ज
लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी यूपी के ज़िला बरेली के एक परिषदीय विद्यालय में ये दुआ यानी प्रार्थना कराने पर दो शिक्षकों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज हो गया है. विश्व हिंदू परिषद ने सरकारी स्कूल में दुआ कराने का विरोध किया. और पुलिस में शिकायत की थी. इस आरोप में कि स्कूल के टीचर नायक सिद्दीक़ी और वजीरुद्दीन द्वारा हिंदुओं की भावनाएं आह्त कराने के लिए दुआ कराई. और इसके ज़रिये धर्मांतरण कराने की तैयारी की जा रही है. इस आरोप के बीच शिक्षा विभाग ने बिना जांच कराए ही प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है. (Teacher Suspended in Bareilly)
घटनाक्रम फ़रीदपुर के मुहल्ला परा स्थित कमला नेहरू विद्यालय का है. विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि, विद्यार्थियों को इस्लाम की ओर प्रेरित करने के मक़सद से मुस्लिम विधि से प्रार्थना कराई जा रही है. विद्यालय में दुआ का कराए जाने का एक कथित वीडियो भी उपलब्ध होने का दावा किया है.
विहिप की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक वजीरुद्दीन और नायक सिद्दीक़ी के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा-153 के तहत एफ़आईआर दर्ज कर ली है. इसी के साथ ये मामला तूल पकड़ने लगा है. (Teacher Suspended in Bareilly)
साल 2019 में बरेली मंडल के ही ज़िला पीलीभीत में भी लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी… पर काफ़ी विवाद मचा था. तब, बीसलपुर के ग्यासपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से ये दुआ कराने पर हंगामा मचा था.
वहां भी विश्व हिंदू परिषद ने विद्यालय के हेड मास्टर फ़ुरकान अली के ख़िलाफ़ शिकायत की थी. तत्कालीन डीएम वैभव श्रीवास्तव के आदेश पर बीएसए ने फ़ुरकान अली को निलंबित कर दिया था और मामले पर जांच बिठाई दी थी. (Teacher Suspended in Bareilly)
अब बरेली में भी उसी दुआ को लेकर ठीक वैसे ही हालात पैदा हो गए हैं. हालांकि परिषदीय विद्यालय के कक्षा तीन की उर्दू ज़बां किताब में ये दुआ पाठ्यक्रम के तौर पर शामिल है. और उन विद्यार्थियों को पढ़ाई जा रही है-जो उर्दू विषय पढ़ रहे हैं. लेकिन मिश्रित आबादी वाले विद्यार्थियों वाले विद्यालयों में ये दुआ विवादों को सबब बन रही है.
बेसिक शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी दुआ पर एफ़आईआर कराने पर हैरत जताते हैं. ये कहते हुए कि इस तरह के विवाद शिक्षकों के लिए मुश्किलें पैदा करने लगे हैं. फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर दयाराम ने कहा कि एफ़आईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है. (Teacher Suspended in Bareilly)
बीएसए ऑफिस में तैनात बीओ भानू शंकर गंगवार ने कहा कि कमला नेहरू विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है और कमेटी गठित कर जांच कराई जा रही है. कमाल की बात ये है कि बीएसए, बीओ या शिक्षा विभाग की तरफ से अभी तक जांच पूरी नहीं हुई. सिर्फ कमेटी गठित की गई और बिना जांच के ही हेड मास्टर को निलंबित कर दिया गया. बरेली के बीओ को सुनिए.
लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी क्या है इसका मतलब-जान लीजिए (Teacher Suspended in Bareilly)
लब पे यानी अधर-होंठों पे आती है दुआ-प्रार्थना बनके तमन्ना मेरी
ज़िन्दगी शमअ की सूरत हो ख़ुदाया मेरी
दूर दुनिया का मेरे दम अंधेरा हो जाये
हर जगह मेरे चमकने से उजाला हो जाये
हो मेरे दम से यूं ही मेरे वतन-देश की ज़ीनत-शोभा
जिस तरह फूल से होती है चमन की ज़ीनत (Teacher Suspended in Bareilly)
ज़िन्दगी हो मेरी परवाने की सूरत या रब
इल्म यानी विद्या की शमअ से हो मुझको मोहब्बत या रब
हो मेरा काम ग़रीबों की हिमायत-सहायता करना
दर्द-मंदों से ज़इफ़ों-बूढ़ों से मोहब्बत करना (Teacher Suspended in Bareilly)
मेरे अल्लाह बुराई से बचाना मुझको
नेक जो राह हो उस राह पे चलाना मुझको