रांची। सुबह 10:30 बजे का वक़्त और स्थान था जगन्नाथपुर मंदिर। आम भक्त जन रोजमर्रे की भांति मंदिर के आंगन में प्रार्थनारत थी, लेकिन कौतुहल का विषय कुछ और था, माथे पर दुपट्टा रख, भगवान जगन्नाथ के समक्ष माथा टेकने पहुंची इटली की टीम पहुंच चुकी थी। (Italian team arrived to bow before Lord Jagannath)
भगवान जगन्नाथ के दरबार में। भगवान जगन्नाथ का आशीष और जीत का आशीर्वाद पाने।
13 से 19 जनवरी 2024 तक ओलंपिक क्वाईली फिनाले के मुकाबले खेले जाने हैं। सभी आठ देशों की टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए खूब पसीना बहा रही है। लेकिन खाली समय में खिलाड़ी रांची की गलियों और पर्यटन स्थलों का मुआयना भी कर रही है। इसी क्रम में इटली की टीम शुक्रवार सुबह 10:30 बजे जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचीं और भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजन किया। सभी ने फोटो और सेल्फी भी ली। इस दौरान टीम की सभी खिलाड़ियों ने माथे पर दुपट्टा रखा था ।इटली के खिलाडियों ने बताया कि दो दिन पहले वे रांची में खरीददारी करने निकली थीं। चूँकि उनलोगों को भगवान जगन्नाथ से जीत का आशीर्वाद लेना था तो वहीं से यह दुपट्टा खरीदा है। बता दें कि इटली का पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ 13 जनवरी यानी आज खेला जाना है। (Italian team arrived to bow before Lord Jagannath)
ओलंपिक क्वालीफायर के सभी मुकाबले 13 से 19 जनवरी 2024 तक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में खेले जायेंगे। इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत के साथ 8 देशों की टीम हिस्सा लेगी. इनमें भारत, इटली, चीली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की टीम शामिल है। इनमें टॉप तीन टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगी। (Italian team arrived to bow before Lord Jagannath)
यह भी पढ़ें: पहाड़ी की ऊंची चोटी पर नागवंशियों के निशान
यह भी पढ़ें: दुनिया की निगाहों से दूर प्राचीन धम्म स्थल की खोज