Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

अमेरिका में हेलेन चक्रवात ने मचाई तबाही

फ्लोरिडा और दक्षिण पूर्वी अमेरिका में आये हेलेन चक्रवात से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और सैकड़ों लोग घायल हो गए।गुरुवार की रात में लगभग 225 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से आये हेलेन चक्रवात ने सब कुछ तहस नहस कर दिया। चक्रवात से 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपए से अधिक नुक्सान का अनुमान है। हेलेन चक्रवात अमेरिका में आये अब तक का सबसे अधिक विनाशकारी चक्रवात रहा। हेलीकॉप्टर से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। 4000 से अधिक रेस्क्यू गार्ड्स को तैनात किया गया है। एक अस्पताल की छत से 50 से अधिक लोगों को भी बचाया गया है। 50 लाख से अधिक लोगों के घरों पर बिजली का संकट गहरा गया है। तूफ़ान से 2 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है (Cyclone Helen devastation America)
विशेषज्ञों के अनुसार, पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष लगभग 50 – 60 तूफ़ान आते हैं। जिनमें सबसे ज्यादा तूफ़ान पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में (लगभग 13 -15)  व सबसे कम तूफ़ान उत्तरी हिन्द महासागर में (लगभग 3 – 5 ) आते हैं। हरिकेन , साइक्लोन और टाईफून तीनों शब्द एक दूसरे से अलग हैं। हरिकेन: उत्तरी अटलांटिक और उत्तर-पूर्व प्रशांत महासागर में आने वाले तूफ़ानों को हरिकेन नाम दिया गया है।टाइफ़ून: उत्तर-पश्चिम प्रशांत महासागर में आने वाले तूफ़ानों को टाइफ़ून नाम दिया गया है।साइक्लोन: दक्षिण प्रशांत और हिंद महासागर में आने वाले तूफ़ानों को साइक्लोन नाम दिया गया है (Cyclone Helen devastation America)
अब तक का सबसे भयंकर तूफ़ान 1970 में बांग्लादेश (उस समय पूर्वी पकिस्तान ) में आया था जिसमें 5 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी।

यह भी पढ़ें:  ब्राह्मण युवक ने की 10 वर्षीय दलित बालक की नृशंस हत्या

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश, जेएसएससी परीक्षा में पेपर लीक हुआ तो सीधे भेज देंगें जेल

यह भी पढ़ें: संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के राज्यपाल को बर्खास्त किया जाए- शाहनवाज़ आलम


Related Articles

Recent