Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बरेली: थाना बारादरी पुलिस द्वारा चौकी सैटेलाइट क्षेत्र से अवैध तमंचा रखने वाला अभियुक्त गिरफ्तार जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व एक अदद कारतूस 315 बोर जिन्द्रा नाजायज बरामद किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक थाना बारादरी के कुशल नेतृत्व में थाना बारादरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 29.01.2025 को अभियुक्त रहवर अली पुत्र अफसर अली निवासी वानखाना कोहाडापीर थाना प्रेमनगर जिला बरेली 42 वर्ष को प्राईवेट बस अड्डा सैटेलाईट थाना बारादरी बरेली से मय एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व दो अदद कारतूस जिन्द्रा 315 बोर नाजायज सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर दिनांक 28.01.2025 को मु0अ0सं0 0084/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम रहवर अली पुत्र अफसर अली के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को माननीय न्मायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रहवर अली पुत्र अफसर अली निवासी वानखाना कोहाडापीर थाना प्रेमनगर जिला बरेली है। गिरफ्तार अभियुक्त पर निम्न मुकदमे दर्ज हैं

01.मु0अ0सं0 0084/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बारादरी बरेली।

02.मु0अ0सं0 0396/2018 धारा 420 आईपीसी थाना प्रेमनगर बरेली।

03.मु0अ0सं0 0453/2022 धारा 63 कॉपीराइट अधि० थाना प्रेमनगर बरेली।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने के दौरान निम्न पुलिस वाले टीम में मौजूद रहे टीम में उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार थाना बारादरी बरेली। हो0 कां0 879 चेतन सिंह थाना बारादरी बरेली। हो0 कां0 528 बृजेश थाना बारादरी बरेली। कां0 3319 कुर्बान अली थाना बारादरी बरेली। मौजूद रहे।

Related Articles

Recent