Indus News TV Live

Friday, October 16, 2026
spot_img

बरेली: धार्मिक यात्रा के दौरान दंगा भड़काने का प्रयास

बरेली: थाना अलीगंज 22/1/2025 को धार्मिक यात्रा निकाली गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा हैं। उस वीडियो मे जो गाना बजाया जा रहा हैं। उसे खास कर मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को भड़काने और दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करने के उद्देश्य से वो गाना जानबूझकर डीजे पर बजवाया गया था। आज उस प्रकरण को लेकर आज जमात रज़ा ए मुस्तफा के पदाधिकारी मोइन खान के नेतृत्व में अलीगंज ब्रांच के सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें जमात के पदाधिकारी मोइन खान ने कहा कि आप को अवगत कराना चाहता हूं।आंवला ब्रांच की तरफ से क्षेत्रीय अधिकारी आंवला को एक शिकायती पत्र दिया गया था जिसमें कुछ नाम पत्र मे लिख कर दिए थे। लेकिन उस शिकायती पत्र पर मुक़दमा पंजीकृत नहीं हुआ। हमारा आपसे मिलने का सिर्फ यही मकसद है। पुलिस द्वारा जो मुक़दमा पंजीकृत करा गया है उसमे हमारे द्वारा जो भी नाम दिय जा रहे है वो लोग विडियो मे साफ साफ दिख रहे उन लोगों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाना चाहिए।
आप से हमारी यही मांग है और आप से दरखास्त है इस तरह के गाने बनाने वाले पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए। जिससे इस तरह की घटनाओं को पर रोक लग सके। मुख्य रूप से मिलने वालों में अलीगंज ब्रांच सदर आकिल खान, माजिद अज़हरी, आफाक मिर्ज़ा, इशरत मुतवल्ली, शाकिर कुरैशी, मोनिश कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
Related Articles

Recent