Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

Bareilly: अटामांडा का स्योर इंटरनेशनल स्कूल गरीब असहाय बच्चों को दे रहा फ्री शिक्षा

बरेली: Sure Educational Welfare Society GRT & Sure International School Atamanda, Bareilly के द्वारा गरीब असहाय बच्चों को कक्षा NC से कक्षा 8 तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिन बच्चों के माता-पिता या दोनों का देहांत हो चुका है, जो बच्चे दिव्यांग हैं और जो बच्चे BPL के अन्तर्गत आते हैं ऐसे बच्चों को यह सुविधा दी जा रही है। इसके साथ स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रों को मुफ्त नाश्ता व खाना भी दिया जा रहा है।

Sure Educational Welfare Society एक रजिस्टर्ड समिति है जो कि 2014 से बरेली में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत है। NGO द्वारा समय-समय पर बरेली जिले के क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर, प्याऊ शिविर, कम्बल वितरण शिविर, ड्रेस वितरण शिविर, खिचड़ी वितरण शिविर का आयोजन किया गया है जिसके तहत क्षेत्र के 2000 से अधिक लोग लाभांवित हुए हैं तथा दिन व दिन NGO समाज सेवा के लिए नए आयाम स्थापित करने के लिए कार्यरत है।

Sure Educational Welfare Society GRI एक मुहिम चलायी जा रही है जिसका नाम है “फ्री शिक्षा, फ्री खाना ” है, इस मुहिम में Sure International School Atamanda, Bhojipura Bareilly एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस मुहिम के चलते NGO के सहयोग से Sure International School में निशुल्क शिक्षा और निशुल्क भोजन प्रदान किया जा रहा है।

पूरे वर्ष इस स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राएँ प्रतिदिन सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन बिल्कुल निःशुल्क ग्रहण करते हैं एवम् जिन बच्चों के माता या पिता या फिर दोनों का देहांत हो चुका है या जो दिव्यांग जन हैं और BPL कार्ड धारकों के बच्चों को Class NC से Class 8th तक English Medium की शिक्षा दी जा रही है।

वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक गौरव चौधरी ने हमें बताया कि यदि किसी की भी जानकारी में ऐसा कोई बच्चा है तो वह स्कूल में आकर उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया की कमजोर वंचित असहाय बच्चों को उनके परिवारों और अविभावकों को NGO की इस सुविधा के बारे मे जानकारी दें और मजबूर और गरीब की मदद करे।

यह भी पढ़ें: बौद्ध भिक्षु अनागारिक धम्मपाल के कारण विश्व धर्म संसद में बोल पाए विवेकानंद

यह भी पढ़ें: अहिच्छत्र बौद्ध स्तूप को भू-अभिलेखों में दर्ज़ करने की उठी मांग, तहसील प्रशासन की बड़ी लापरवाही आयी सामने

यह भी पढ़ें: ईरान में मरियम एवं मार्जिया को मुसलमान से ईसाई बनने पर जेल क्यों भेज दिया गया?


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent