बरेली: नवाबगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी विधानसभा क्षेत्रों में बैठक करके डी एस फ़ोर एवं बामसेफ बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और बहुजन समाज के जन्मदाता दलित पिछड़े अल्पसंख्यक गरीब तबके समाज को जगाने वाले दलित पिछड़ों में जन्में सभी महापुरुषों का मिशन जो लंबे समय से शांत पड़ा हुआ था उस मिशन को आगे बढ़ाने वाले बहुजन नायक मान्यवर काशीराम साहब जी के पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर समय प्रातः 8:00 बजे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने को मान्यवर काशीराम स्मारक स्थल लखनऊ में विशाल रैली का कार्यक्रम बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में किया जा रहा है! 
बहुजन समाज पार्टी देश में तीसरे नंबर की राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की अध्यक्षा एवं पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश की चार बार रही मुख्यमंत्री आयरन लेडी बहुजन समाज की शेरनी देश में बहन जी का खिताब पाने वाली परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देशानुसार सबसे निचले स्तर गांव बूथ चलो अभियान के तहत नवाबगंज भोजीपुरा बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामों में बैठ की गई बैठक की अध्यक्षता विधानसभा संयोजकों ने की मीटिंग के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग भाईचारा के जिला संयोजक अयोध्या प्रसाद गंगवार जी दूसरे जिला संयोजक बी आर सागर जी जिला, प्रभारी रामदास कश्यप जी जिला प्रभारी श्याम मूर्ति जी विधानसभा संयोजक भोजीपुरा अमित सिद्धार्थ रहे जिला संयोजक बी आर सागर ने कहां बहुजन समाज पार्टी किसी जाति धर्म व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं रही है और ना है बहुजन समाज पार्टी केवल गैर बराबरी वाली व्यवस्था के खिलाफ रही है !
बहुजन समाज पार्टी सभी जाति धर्मो का सम्मान करती है किसी के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करती है बहुजन समाज पार्टी गैर बराबरी वाली व्यवस्था को समाप्त करके समता मूलक समाज की स्थापना करके सर्वजन हिताय सर्जन सुखाय के हिसाब से चलना चाहती है बहुजन समाज पार्टी की पूर्व की सरकारों में कुछ झलक उत्तर प्रदेश की जनता ने देखने का काम भी किया था जिसमें सभी जाति धर्मो को सम्मान देते हुए बहुजन समाज पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी ने उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार चलाई थी बहुजन समाज के दलितों पिछड़ों में जन्में सभी संतों गुरुओं महापुरुषों के मिशन को आगे बढ़ाने वाली असली अंबेडकरवादी पार्टी बीएसपी की विरोधी पार्टियों से बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है जो मनुवादी व्यवस्था वाली पार्टियों के इशारे पर ऐसे कुछ धोखेबाज व्यक्तियों और ऐसी कुछ पार्टीयों के व्यक्ति जो झूठी वीडियो दिखाकर जो एडिट की हुई होगी या तरह- तरह से आप सभी को गुमराह करने का काम करेंगे तो आप सभी को ऐसे व्यक्तियों की बातों में ना आकर बिल्कुल भी गुमराह होने की जरूरत नहीं है आप सभी साथियों से अपील करना चाहूंगा कि बहुत ही लंबे समय से महापुरुषों का मिशन जो ठंडा पड़ा हुआ था उसको आगे बढ़ाने वाले मान्यवर श्री काशीराम साहब की पुण्यतिथि 9 अक्टूबर समय प्रातः8:00 बजे काशीराम स्मारक स्थल परनिर्वाण दिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की कृपा करें आज की मीटिंग के मुख्य स्थिति जिला संयोजक अयोध्या प्रसाद गंगवार जी ने कहा मान्यवर श्री काशीराम साहब और परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ही बहुजन समाज की असली हितैषी है इसलिए अनुसूचित जाति के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग और गरीब तवके समाज के साथ-साथ सर्व समाज को बहुजन समाज पार्टी को कभी भी भूलना नहीं चाहिए दलित पिछड़ों को आरक्षण का लाभ दिलवाने वाले बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक महापुरुष मान्यवर श्री काशीराम साहब के पुण्यतिथि पर लखनऊ पहुंचकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें !
आप सभी साथियों ने पिछड़ा वर्ग भाईचारा दलित पिछड़ों के साथ-साथ सर्व समाज में भाईचारा पैदा करके 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी ठीक उसी प्रकार से 2027 में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करें तभी मान्यवर श्री कांशीराम साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी मैं बैठक में रामकिशोर कश्यप शिवम गंगवार, रघुवीर कश्यप ,कल्याण दिवाकर ,भानु प्रताप गंगवार ,कीरत गंगवार ,राजाराम कश्यप ,अफजाल अंसारी ,आकाश गंगवार प्रकाश बीर मौर्य, संजीव राठौर, कालीचरण राठौर ,राशिद खान ,इरफान मंसूरी ,पृथ्वी सिंह ,पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद, ओम प्रकाश पटेल ,धर्मवीर सिंह चौधरी, ठाकुर दास राजपाल कश्यप ,हर प्रसाद आजाद आदि उपस्थित रहे !


