बरेली: दिनांक 19/07/2025/ को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष बरेली केशव सिंह सोलंकी ने फरीदपुर एसडीएम महोदया से अपने तहसील अध्यक्ष फरीदपुर पूर्व प्रधान जिही राजेंद्र प्रसाद व अपनी टीम के साथ पहुंच कर एसडीएम फरीदपुर को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर तहसील फरीदपुर कि विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया व अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर गंभीरतापूर्वक सभी समस्याओ को जल्द से जल्द कार्रवाई कराने को कहा एसडीएम महोदया फरीदपुर ने जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी को सभी समस्याओ को जल्द से जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया!
जिलाध्यक्ष बरेली ने बताया कि यदि सभी समस्याओ को जल्द से जल्द निस्तारण नही किया गया तो तहसील फरीदपुर मे एक बड़ा आन्दोलन किया जाएगा जिलाध्यक्ष ने तहसील अध्यक्ष फरीदपुर राजेंद्र प्रसाद को सभी किसान मजदूर गरीब वर्ग कि हर तरह कि समस्याओ को निरंतर उठाकर उनकी मदद करने को कहा तहसील अध्यक्ष फरीदपुर राजेंद्र सिंह पूर्व प्रधान ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि संगठन किसानो व गरीब मजदूर वर्ग कि समस्याओ को निरंतर उठाता रहेगा आज जिलाध्यक्ष के साथ मे उपस्थित जिला संगठन मंत्री सज्जाद अख्तर जिला उपाध्यक्ष छेदालाल तहसील अध्यक्ष फरीदपुर पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद तहसील प्रभारी फरीदपुर एडवोकेट दिनेश कुमार यादव शहर उपाध्यक्ष महमूद हुसैन खान बरेली महानगर अध्यक्ष युवा उत्सव गुप्ता तहसील सचिव यश कुमार सहित तहसील फरीदपुर कि पुरी टीम व अन्य तमाम लोग शामिल रहे!


