Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

पीलीभीत: पीड़ित परिवारों से मिले सत्येंद्र मौर्य (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी), बाघिन द्वारा 2 महीने में 7 लोगों की मौत

पीलीभीत: क्षेत्रें में  बाघिन के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यहां एक बाघिन ने एक ही दिन में 3 लोगों को अपना शिकार बनाया, जिसमें से 2 लोगों का गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, वहीं एक महिला का अधखाया शव खेत में मिला है। हैरानी की बात है कि यह घटनाएं अलग-अलग इलाकों में कुछ ही घंटों के भीतर हुई हैं!

बाघ के हमले की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया और महिला का शव नहीं उठने दिया। जिसके बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और 24 घंटे में बाघ पकड़वाने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

इस घटना के बाद सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी, सतेन्द्र मौर्य ने घटना स्थल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने शासन और प्रशासन से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

आपको बता दें कि बीते 2 महीनों में 7 लोगों की जान बाघ के हमले में जा चुकी है। ग्रामीणों में बाघ के हमले की घटनाओं को लेकर काफी आक्रोश है और वे जल्द से जल्द बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन ने बाघ को पकड़ने के लिए टीम गठित की है और जल्द ही बाघ को पकड़ने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही बाघ को पकड़कर उनकी जान और माल की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

Related Articles

Recent