Indus News TV Live

Friday, October 16, 2026
spot_img

बरेली: द्वारिकेश चीनी मिल ने उन्नत गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों को किया सम्मानित

बरेली: द्वारिकेश चीनी मिल, भगवानपुर पचोमी, फरीदपुर, बरेली की ओर से मंगलवार को गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह आयोजित किया गया(Dwarikesh Mill honored farmers)

कार्यक्रम में उन किसानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने गन्ने की बुवाई के समय अपने खेतों में झटका मशीन, पोल और तार लगाकर फसल को जंगली जानवरों से बचाने की व्यवस्था की। चीनी मिल प्रबंधन ने ऐसे किसानों को चेक प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की।

चीनी मिल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और उन्नत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना, गन्ने की फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। मिल प्रबंधन का मानना है कि जब किसान अपनी फसल को सुरक्षित रखकर अधिक पैदावार हासिल करेंगे, तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही चीनी मिल को भी पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण गन्ना उपलब्ध होगा, जिससे मिल का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा(Dwarikesh Mill honored farmers)

समारोह में ग्राम पंचायत डगरोली के प्रथम किसान फकीर चंद्र यादव को चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारियों ने चेक देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उन्हें भविष्य में भी इसी तरह बेहतर खेती करने, उन्नतशील बीजों का चयन करने, समय पर गन्ने की बुवाई करने और अधिक उत्पादन हासिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आगामी पेराई सत्र में भी उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किए जाने की बात कही।

चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों से अपील की कि वे आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और खेती में नए प्रयोगों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाएं। ऐसे सम्मान समारोह किसानों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य किसानों को भी बेहतर कृषि कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।


यह भी पढ़ें:  द्वारकेश चीनी मिल के अधिकारियों ने किया गन्ना संगोष्ठी का आयोजन

यह भी पढ़ें: जिला कृषि अधिकारी ने फ़र्ज़ी किसान बनाकर सब्सिडी निकाल ली, किसान यूनियन ने लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन शुरू

यह भी पढ़ें: गन्ना उत्पादक महाविद्यालय द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजन

यह भी पढ़ें: खाद विक्रेता की दुकान में घुसकर दबंगों ने की मारपीट

यह भी पढ़ें: द्वारिकेश चीनी मिल द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन

Related Articles

Recent