Indus News TV Live

Tuesday, May 26, 2026
spot_img

बरेली: पवन वर्मा बने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव फरीदपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

बरेली में मंगलवार को रोटरी भवन, निकट बीकानेर होटल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का एक भव्य सदस्यता एवं नियुक्ति समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर बरेली के प्रमुख नेता एवं विधानसभा फरीदपुर से प्रबल दावेदार माने जा रहे राजा सेठ को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया (LJP Meeting In Bareilly)

रिपोर्ट: राजीव कुमार यादव


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि राजा सेठ लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता और जनाधार को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में फरीदपुर सीट को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा गठबंधन में सीट मांगने का आश्वासन दिया गया है।

राजा सेठ के नेतृत्व में कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। इसमें विधानसभा फरीदपुर के अलावा बरेली जिले की बिथरी चैनपुर, आंवला, कैंट, शहर, नवाबगंज और मीरगंज विधानसभा क्षेत्रों के सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल रहे। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह संकेत दिया कि पार्टी बरेली मंडल में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है (LJP Meeting In Bareilly)

सिर्फ बरेली ही नहीं बल्कि रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग राजा सेठ के समर्थन में पार्टी से जुड़े। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला। सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने कहा कि वे चिराग पासवान की नीतियों और पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े हैं।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रधान महासचिव राजीव गोयल, जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी कौशल, जिला संगठन मंत्री देवदास प्रजापति सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। समारोह के अंत में राजा सेठ ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।


यह भी पढ़ें: समाजवादी जननायक कर्पूरी ठाकुर को जयंती पर सपाइयों ने किया नमन

यह भी पढ़ें: आंवला में सपा नेताओं ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

यह भी पढ़ें: द्वारिकेश चीनी मिल द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन

Related Articles

Recent