Indus News TV Live

Friday, August 7, 2026
spot_img

बरेली: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आए आगे   

बरेली: जिला अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने बरेली के समस्त पदाघिकारियो से कहा कि पूरे देश में बारिश की वजह से हालात गंभीर हैं, और पंजाब प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। वहां पर जीवन पूरी तरह से ठहर गया है। यह वही पंजाब प्रांत है जहां के लोग देश भर में कहीं पर भी परेशानी होने पर सबसे अधिक योगदान करते हैं।

आज पंजाब प्रांत और वहां के लोगों को हमारी जरूरत है। मेरा विचार है कि इस दुखद समय में हम लोग एक साथ मिलकर पंजाब के लोगों के लिए कुछ न कुछ योगदान प्रदान करें। आइए हम लोग जातिवाद, राजनीति, और भेदभाव से ऊपर उठकर पंजाब की मदद हेतु अपनी क्षमता अनुसार कुछ मदद करें।

 

हमारा अपील है कि आप लोग भी इस मुहिम में शामिल हों, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी जी और चढूनी परिवार का एक-एक सदस्य इस समय पंजाब प्रांत के साथ है। हम एक वार्कोट जारी कर रहे हैं जिसमें पैसा भेजने वालों का नाम सार्वजनिक किया जाएगा। आप अन्य तमाम तरह से मदद कर सकते हैं, जैसे कि आटा, चावल, दवाई, और अन्य महत्वपूर्ण वस्त्र।

जिला अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने कहा कि लोग अपना एक दिन का जेब खर्च रोककर पंजाब की मदद कर सकते हैं। मेरी आप सभी से हाथ जोड़कर अपील कि इस मुहिम में शामिल हों और पंजाब के लोगों की मदद करें।

Related Articles

Recent