Indus News TV Live

Friday, October 16, 2026
spot_img

बरेली: भोजीपुरा पुलिस ने शातिर चोरों के साथ भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया

बरेली: थाना देवरनिया में  19.05.25 को  अभयजीत सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी आई 1581 हिन्डालको कालौनी रेनकर थाना पिपरी जिला सोनभद्र हाल  तैनाती युनिवर्सल एम ई पी प्रोजेक्टस एण्ड इन्जीनियरिंग सर्विस लिमिटेड बरेली द्वारा कंपनी के स्टोर रुम से पुराना बिजली का तार(एल्यूमिनियम)  ,चैनल व बीक्रास चोरी के सम्बन्ध में थाना देवरनियां पर मु0अ0सं0 194/25 धारा 305/ 317(2)  BNS  बनाम  1. मौ0 फैजान सलमानी आदि 02 नफऱ पंजीकृत कराया गया। 

दिनांक 19.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा द्वारा पुलिस टीम के साथ उक्त चोरी की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तगण  1.मो0 फैजान सलमानी पुत्र  इस्लाम सलमानी नि0 वार्ड न0 6 कस्बा व थाना देवरनियां जिला बरेली 2. मुबारिक अली पुत्र मौ0 अहमद नि0 ग्राम अभयपुर केशोपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली   को  चोरी किये गये सामान को खरीदने वाले कबाड़ी 3. तसलीम खाँ पुत्र नूर खाँ नि0 ग्राम अभयपुर केशोपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली  के साथ  ग्राम अभयपुर मस्जिद के पास  थाना भोजीपुरा जिला बरेली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के  कब्जे से  चोरी का एल्युमिनियम  विद्युत तार लगभग 50 कि0 ग्रा0, 14 चैनल लोहा, 16 बी0 क्रास लोहा कुल वजन 350 किग्रा0 व 01 टैम्पो बरामद हुआ।  पूछताछ पर अभियुक्त  मौ0 फैजान व मुबारिक अली ने बताया कि उक्त सामान हमने युनिवर्सल एम ई पी प्रोजेक्टस एण्ड इन्जीनियरिंग सर्विस लिमिटेड बरेली कंपनी के स्टोर रुम से चुराया है जिसे हम चोरी का सामान खऱीदने वाले कबाड़ी तसलीम  को  बेच रहे थे । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया !

 

पुलिस द्वारा पूछताछ पर पता चला कि अभियुक्तों पर  और भी संगीन मामले दर्ज है ये लोग शातिर चोर हैं!

पुलिस टीमः-

1.प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी थाना भोजीपुरा बरेली

2.उ0नि0 रनवीर सिंह थाना भोजीपुरा बरेली

3.श्री मनोहर सिंह थाना भोजीपुरा बरेली

4.का0 3265 अंकित कुमार थाना भोजीपुरा बरेली

5.का0 2199 सोनू कोरी थाना भोजीपुरा बरेली

Related Articles

Recent