बरेली, 23 अगस्त 2024: भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली के द्वारा सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला सिद्धि विनायक कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह रहे। कार्यशाला में सभी जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी व सभी जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नए लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान आरंभ करने जा रही है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है और 25 से 27 अगस्त तक मंडल स्तर की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिसमें कार्यकर्ताओं को नए सदस्य बनाने की जानकारी दी जाएगी।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तीन चरणों में सदस्यता अभियान चलाएगी पहला चरण 1 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक तीसरा चरण सक्रिय सदस्यता का 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाएगी और 1 नवंबर से 10 नवंबर तक प्राथमिकता एवं सक्रिय सदस्यता का वेरिफिकेशन करते हुए रजिस्टर तैयार किया जाएगा और बताया कि प्राथमिक सदस्य बनने के लिए पुनः एक बार मोबाइल के मिस्ड कॉल(8800002024) के माध्यम से किया जाएगा इसके अलावा इस बार क्यूआर कोड और नमो एप को सदस्यता अभियान में शामिल किया गया है। यानी कोई भी व्यक्ति क्यूआर कोड को स्कैन कर या फिर नमो एप पर जाकर भाजपा का सदस्य बन सकता है। इसी तरह से भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट (बीजेपी डाट ओ आर जी) के माध्यम से सदस्य बनाया जा सकता है। (Membership campaign BJP)


