Indus News TV Live

Thursday, August 6, 2026
spot_img

सपा नेता डॉक्टर अनीस बेग का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोले सरकार तानाशाही कर रही

बरेली: समाजवादी पार्टी, कैंट विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे डॉ अनीस बेग ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने सीधे कहा कि इस सरकार में डिक्टेटरशिप (तानाशाही) चल रही है। तानाशाही से उनका इशारा शायद नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तरफ था, उन्होंने कहा कि यह सरकार धर्म के नाम पर चलती है और धर्म का इस्तेमाल कर नफरत फैलाती है। डॉ अनीस के बयान से साफ है कि खुद को अखिलेश का सच्चा सिपाही साबित करने में लगे डॉक्टर अनीस बेग योगी, मोदी से भी दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। उन्होंने यह बात बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में 26 जुलाई 2026 को आयोजित एक PDA महापंचायत के दौरान कही। पंचायत का आयोजन खुद डॉ अनीस बेग के द्वारा IMA हाल बरेली में किया गया था।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरक्षण की लूट का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पिछड़े, दलित समाज के 11000 सरकारी नौकरियों को डकार लिया। उन्होंने आगे कहा कि अगर यह सरकार रही तो PDA के साथ आरक्षण की लूट होती रहेगी। यह हाल के दिनों बरेली क्षेत्र में किसी भी नेता के द्वारा योगी सरकार पर किया गया सबसे बड़ा हमला है।
जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के आदेश पर भड़के
मौलाना अली जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर को बुलडोज (ध्वस्त) करने के जिला प्रशासन के आदेश के खिलाफ भी डॉक्टर अनीस बेग ने गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यदि जौहर यूनिवर्सिटी का नक्शा पास नहीं है तो उसकी कंपाउंडिंग की जा सकती है, न कि उसे गिरा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ तब वह जमीन डेवलपमेंट ऑथोरिटी के कार्यक्षेत्र में नहीं आती थी।
पार्टी के अंदर विधानसभा टिकट के अन्य दावेदारों को ललकारा…
कुछ दिन पहले ही एक स्थानीय न्यूज पोर्टल के द्वारा एक सर्वे किया गया था जिसमें विभिन्न संभावित प्रत्याशियों के टिकट मिलने पर जीतने की संभावना को प्रतिशत में दर्शाया गया था जिसमें डॉक्टर अनीस बेग को द्वितीय स्थान मिला था। इसको लेकर भी उन्होंने आक्रोश प्रकट किया और उन्होंने कहा कि जो सर्वे अखिलेश यादव करेंगे उसके आधार पर टिकट होगा, आप कोई सर्वे करते रहिए उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस बयान ने पार्टी के भीतर टिकट को लेकर हो रही मारामारी की बात को सबके सामने लाकर रख दिया है।
संगठन के स्तर पर नहीं हो रही पीडीए पंचायत ?
पीडीए महापंचायत में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी भी पहुंचे। इंडस न्यूज टीवी के द्वारा जब उनसे पूछा गया कि यह PDA पंचायत संगठन की ओर से है या व्यक्ति विशेष की ओर से तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि संगठन के द्वारा ही पंचायत का आयोजन किया जाता है, जबकि पंचायत को देखकर साफ था कि यह डॉक्टर अनीस बेग के द्वारा आयोजित की गई व्यक्तिगत पंचायत थी। इसी प्रश्न का जवाब देते हुए शमीम सुल्तानी ने कहा कि डॉक्टर अनीस बेग हमारी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी हैं इस हिसाब से यह संगठन की ओर से ही पंचायत है।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent