Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

यूक्रेन पर रूसी हमले की समर्थक पत्रकार दार्या दुगिन की हत्या, पिता माने जाते हैं पुतिन का ‘दिमाग़’

रूस से मशहूर पत्रकार औउर कमेंटेटर दार्या दुगिन की हत्या की खबर सामने आ रही है. दार्या दुगिन रूस के वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ‘दिमाग़’ कहे जाने वाले अलेक्ज़ेंडर दुगिन की बेटी थीं. माॅस्को के पास कथित तौर पर हत्या कर दी गई है. दार्या दुगिन यूक्रेन पर रूस के हमले की समर्थक थीं. इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि यूक्रेन पर हमले का खुला समर्थन या फिर अलेक्ज़ेंडर दुगिन की बेटी होना हो सकता है. एक अंदाजा यह भी है कि शायद अलेक्ज़ेंडर दुगिन ही इस हमले का निशाना रहे हों. (Darya Dugin Killed)

रूसी मीडिया की खबरों के मुताबिक दार्या दुगिन अपनी कार से घर जा रही थीं, तभी राजधानी मास्को के करीब उनकी कार में जोरदार धमाका हुआ.

गौरतलब है कि ‘पुतिन का रासपुतिन’ कहे जाने वाले अलेक्ज़ेंडर दुगिन रूस के प्रमुख राष्ट्रवादी विचारक के तौर पर जाने जाते हैं. उन्हें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का क़रीबी सलाहकार माना जाता है. माना यह भी जाता है कि सरकार पर किसी पद पर न रहते हुए भी वे यूक्रेन पर हमले के रणनीतिकारों में से हैं.

रूस के मीडिया संस्थान 112 के अनुसार, शनिवार की शाम को जिस कार में विस्फोट हुआ, पिता और पुत्री दोनों को उसकी कार से वापस लौटना था. हालांकि अंतिम समय में दुगिन ने अपनी बेटी से अलग जाने का फै़सला लिया.

हादसे के बाद से अलेक्जेंडर दुगिन सदमे में हैं. रूस के शासन-प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. (Darya Dugin Killed)

इसे भी पढ़ें : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का इतिहास

(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं) 

Related Articles

Recent