बरेली: समाजवादी पार्टी के चिकित्सक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में आज मैक्सा लाइफ़ मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं फहमी आईवीएफ सेंटर, बरेली में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गुरुप्रसाद काले को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान और संगठनात्मक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, पीडीए मीटिंग का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मज़बूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई।
अपने संबोधन में डॉ. अनीस बेग ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर समाज के हर वर्ग तक संगठन की नीतियाँ पहुँचानी होंगी। उन्होंने युवाओं की बढ़ती जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि अब युवा शिक्षा के महत्व को समझ चुके हैं और स्वस्थ एवं शिक्षित समाज ही देश की असली ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि आज के युवा किसी बहकावे में नहीं आएंगे और सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाएँगे।
डॉ. अनीस बेग, जो न सिर्फ चिकित्सा क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दे रहे हैं बल्कि लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं, ने अपने विचारों से कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुँचाना हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद गुरुप्रसाद काले ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी। उन्होंने संगठन को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीपक बाल्मीकि, ऋषि यादव, आदित्य कश्यप, पंकज, कुलदीप बाल्मीकि, मास्टर श्याम सुंदर, सचिन राजकुमार कैप्टन, दिलीप, शांतनु, जगदीश सरन कठेरिया, सर्वेश सोनकर, सीपी आर्या, नरेश भारती और पंकज बाल्मीकि शामिल रहे।


