Indus News TV Live

Friday, October 16, 2026
spot_img

बरेली: 1500वें जुलूस-ए-मुहम्मदी में अंजुमन का स्वागत कर, चमके सपा नेता डॉ. अनीस बेग  

बरेली: ऐतिहासिक 1500वें जुलूस-ए-मुहम्मदी में इस बार शहरवासियों की निगाहें उस वक्त थम गईं जब मशहूर समाजसेवी और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. अनीस बेग ने अंजुमन का शानदार स्वागत किया। फूलों की बारिश और इत्र की महक के बीच डॉ.अनीस बेग ने जिस अंदाज़ में कार्यकर्ताओं का इस्तकबाल किया, वह चर्चा का खास विषय बना रहा।

सपा नेता डॉ. अनीस बेग का नाम शहर में पहले ही एक ऐसे शख्स के तौर पर जाना जाता है, जो हमेशा समाज सेवा और इंसानियत की खिदमत में आगे रहते हैं। जुलूस-ए-मुहम्मदी में उनकी मौजूदगी और सक्रिय भूमिका ने यह साबित कर दिया कि वह केवल एक चिकित्सक ही नहीं बल्कि अमन, भाईचारे और मोहब्बत का पैग़ाम फैलाने वाले एक सच्चे समाजसेवी भी हैं।

उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मुहम्मदी इंसानियत और मोहब्बत का पैग़ाम देता है। इस अवसर पर डॉ.अनीस बेग ने नौजवानों और अंजुमन के जिम्मेदारों को बधाई देते हुए कहा कि 1500वां जुलूस-ए-मुहम्मदी इतिहास में सुनहरे अक्षरों से दर्ज किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. अनीस बेग ने हमेशा हर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उनके स्वागत और सहयोग से लोगों में नया जोश और उत्साह देखा गया। खासतौर से नौजवानों ने डॉ. बेग को रोल मॉडल के रूप में सराहा।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और माहौल पूरी तरह पुरअमन बना रहा। लेकिन भीड़ के बीच सबसे ज्यादा चर्चा डॉ. अनीस बेग की रही, जिनकी सादगी और खिदमतगारी ने जुलूस को और भी यादगार बना दिया।

इस कार्यक्रम में सपा नेता डॉ. अनीस वेग के साथ डा.नुरुल क़मर, खुसरो मिर्जा, साकिब सुल्तानी, मन्नु भाई, मो. दानिश खान, नदीम खान, डॉ. अजहर नबाव, जफर भाई! आदि लोग उपस्थित रहे!

Related Articles

Recent