Indus News TV Live

Friday, October 16, 2026
spot_img

बदायूं: डॉ. हृदेश यादव ने मुख्य अभियंता से गाँव और क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर की बात

बदायूं: दातागंज क्षेत्र के ग्राम रोहरी में पिछले 20 दिनों से बिजली नहीं आ रही है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। समस्या का कारण टावर के पास लगा ट्रांसफार्मर है, जो 15 दिन पहले फूंक गया था। नया 63 केवीए का ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं लगाया गया है, जबकि जे.ई., एसडीओ, और एक्सियन सभी को इस प्रकरण की जानकारी है।

ग्रामीणों की परेशानी:

– बिजली नहीं होने से धान की रोपाई और भराई प्रभावित हो रही है

– भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

– किसानों की फसल सूखने का खतरा

बिजली विभाग की लापरवाही:

– ट्रांसफार्मर फूंकने के 15 दिन बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया

– अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई

ग्रामीणों का प्रदर्शन:

– ग्रामीणों ने देवचरा दातागंज मार्ग पर रोड जाम किया

– बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द समाधान की मांग की

डॉ.हृदेश यादव ने कहा कि अगर ये बिजली विभाग की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो समस्त ग्रामवासी लोग भारी संख्या मे डी एम के यहां ज्ञापन देंगे!

Related Articles

Recent