बहेड़ी से तहसील संवाददाता अवधेश कुमार की रिपोर्ट
बरेली, 8 मार्च 2025: जनपद के देवरानियां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंत नगर जागीर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी।बसंत नगर जागीर के ग्राम प्रधान झम्मन लाल ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र धर्मवीर सिंह पर गांव के ही अर्जुन, चंद्रपाल, तुलाराम, सुंदरलाल, उमेश कुमार और कमल कुमार ने हमला कर दिया। इस हमले में धनवीर सिंह और उनके साथी बुरी तरह घायल हो गए (Gram Pradhan Was Attacked)

ग्राम प्रधान झम्मन लाल ने आरोप लगाया कि उन्हें गांव से भागने की धमकी दी गई है। ग्राम प्रधान झम्मनलाल ने बताया कि घटना को अंजाम 7 मार्च शुक्रवार को रात 9 बजकर 30 मिनट पर घटी जब ग्राम प्रधान झम्मन लाल के पुत्र धर्मवीर सिंह शादी से दावत खाकर घर वापस आ रहे थे।

मामले की शिकायत देवरनिया थाने में की गई है, जिसकी एक FIR भी दर्ज हो चुकी है, इसमें अनुसूचित जाति के साथ कई धाराओं में कार्रवाई की गई है। ग्राम प्रधान झमन लाल ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर रहे थे जोकि उसने नहीं करने दिया इसी कारण आरोपियों ने उसके ऊपर यह हमला किया है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है(Gram Pradhan Was Attacked)


