Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: बड़े बड़े गड्डों में तब्दील हुई सड़कें सड़को पर,भरा पानी बना कांवरियों के लिए मुसीबतों का कारण

बरेली: जिले के सिरौली ब्लॉक रामनगर के गांव केसरपुर से शिवपुरी मार्ग पर गांव पल्था मे सड़को की हालत इस कदर खराब है की सड़क मार्ग बड़े बड़े गड्डो में तब्दील हो गई बताते चले कि ये रोड मुख्य मार्ग बरेली रामपुर दर्जनों गांव जैसे अजमेर केसरपुर चंदुपुरा औरंगाबाद शहबाजपुर कल्यानपुर के साथ साथ आंवला शाहबाद वाले रोड को भी जोड़ती ग्रामीणों ने बताया की सड़क की हालत इस कदर बनी हुई है की इन सड़को पर चलना कितना मुश्किल है गड्डामुक्त सड़कों के तमाम सरकारी दावों के बावजूद क्षेत्र की सड़कों की हालत में सुधार नहीं है गड्ढे में तब्दील हो चुकी इन सड़कों पर राहगीरों का चलना मुश्किल है!

 

आए दिन बाइक सवार और साइकिल सवार गड्ढे की वजह से गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़कों पर जगह जगह गड्ढे बन गए हैं जिसमें भरा पानी राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुए हैं। सड़कों के किनारे जमा पानी, टूटी हुई सड़क के उपर से बह रहा है स्थानीय लोगो का कहना है कि सड़कों पर किसी का ध्यान नहीं है राहगीरों के लिए जोखिम भरा है सड़कों पर बने गड्डों की वजह से इस रास्ते से सफर करना जोखिम भरा हुआ है!

स्थानीय जन प्रतिनिधियों को इस पर ध्यान देना चाहिए जिससे लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सके गड्ढामुक्त सड़क का सरकारी दावा फेल है। अफसोस की बात सम्बन्धित अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती. कई बार जनप्रतिनिधियों द्वारा इस जर्जर मार्ग को लेकर शिकायत की जा चुकी है!

मगर हालत जस की तस भाजपा सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें थी कि सड़कों की दुर्दशा सुधर जाएगी लेकिन ये संभव होता दिखाई नहीं दे रहा है।

Related Articles

Recent