Indus News TV Live

Sunday, March 8, 2026
spot_img

बरेली: सपा जिला अध्यक्ष कुर्मी को बनाया जाए, कुर्मी समाज के युवाओं की मांग, जिले में अध्यक्ष बदलने की चर्चा तेज

बरेली: बरेली में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पद को लेकर मची उथल पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है, मौजूदा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप को हटाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच कुर्मी समाज के सपा कार्यकताओं और युवाओं ने नई मुहिम शुरू कर दी है उनका कहना है कि बरेली में बड़ी संख्या में कुर्मी वोटर निवास करते हैं और‌ उनको साधने के लिए सपा को कुर्मी समाज का जिला अध्यक्ष बनाना चाहिए। पार्टी संगठन में भी अंदर खाने सभी नेता इस पर चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के युवा इस मुद्दे पर खुलकर लिख रहे हैं।

फेसबुक पर पोस्ट करते हुए राहुल कनौजिया ने लिखा कि बरेली में 8 लाख से अधिक कुर्मी समाज के लोग निवास करते हैं इसको देखते हुए कुर्मी समाज के नेता को समाजवादी पार्टी में जिला अध्यक्ष बनना चाहिए जिसका पार्टी को लाभ होगा। कपिल कर्मी ने लिखा कि बरेली कुर्मी बहुत जिला है तो क्यों ना इस बार कुर्मियों को समाजवादी पार्टी का नेतृत्व करने का मौका दिया जाए। इसी प्रकार सैंकड़ों लोग इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहे हैं और कुर्मी समाज से अगला जिला अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। राहुल पटेल, अजय पटेल, सचिन कुर्मी, जोगिंदर सिंह आदि लोगों ने भी फेसबुक पर पोस्ट की है और इनके अलावा भी बड़ी संख्या में लोग इस मुद्दे को हवा दे रहे हैं।
समाजवादी पार्टी में गुटबंदी और अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान कोई नया विवाद नहीं है बल्कि पहले भी इस तरह की चर्चाएं चलती रही हैं कि जिला अध्यक्ष हटाकर नया जिला अध्यक्ष कुर्मी या मौर्य बनाया जाएगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अखिलेश यादव भी बरेली में जिला अध्यक्ष बदलने पर विचार कर रहे हैं और वे मौजूदा जिला अध्यक्ष से बहुत अधिक खुश नहीं है।
हालांकि बरेली के कुर्मी समाज के लोग कुर्मी जिला अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं उन्होंने किसी नाम का उल्लेख अब तक नहीं किया है, यदि इस तरह की बात कहीं चलती है तो किसे जिला अध्यक्ष बनाया जा सकता है इसको लेकर भी हम लोगों का मन टटोलने की कोशिश कर रहे हैं।

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent