Indus News TV Live

Thursday, June 18, 2026
spot_img

बरेली: डॉ सैफ़ शेख़ (फ़ैज़ हॉस्पिटल) ने 1500वें जुलूस-ए-मुहम्मदी पर पुष्प वर्षा कर किया लंगर का आयोजन 

बरेली: डॉ सैफ़ शेख़ फ़ैज़ हॉस्पिटल और उनकी टीम ने 1500वें जुलूस-ए-मुहम्मदी पर पुष्प वर्षा की और खाने-पीने का लंगर किया। इस अवसर पर जुलूस का स्वागत करने वालों में मास्टर शहाबुद्दीन, साहिर खान, मुजम्मिल बेग एडवोकेट, फैज़उद्दीन, लवी शेख़, फारुख, आरिफ खान, एजाज़ भाई (बेकरी वाले), स्टाइलो टेलर, फहीम खान (गैलेक्सी जिम), डॉ परवेज़ खान, अलीम भाई, मोहम्मद साजिद, तौहीद रज़ा, डॉ शीराज़ आदि कस्बे के गणमान्य लोग शामिल रहे।

डॉ सैफ़ शेख़ फ़ैज़ हॉस्पिटल की इस पहल ने समाज सेवा की एक मिसाल पेश की है। पुष्प वर्षा और लंगर के आयोजन ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बनाया।

जुलूस का स्वागत करने वालों ने डॉ सैफ़ शेख़ फ़ैज़ हॉस्पिटल की पहल की सराहना की और उनके प्रयासों को धन्यवाद दिया। यह आयोजन एकता और भाईचारे का प्रतीक था।

Related Articles

Recent