लखनऊ, दिनांक-21.09.2025: सम्राट सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दारूल सफा कॉमन हॉल बी ब्लॉक में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन और समाज के उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समाज के विकास और ऐतिहासिक व्यक्तित्व को सम्मान देने के लिए दो महत्वपूर्ण मांगें पर चर्चा की गई (Samrat Sena Meeting in Lucknow)
रणजीत मौर्य ने कहा कि लखनऊ में चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा स्थापित की जाए। उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से यह मांग उपेक्षित रही है और अब समय आ गया है कि समाज के इस महानायक को सम्मान दिया जाए। एक अन्य महत्वपूर्ण मांग जीटी रोड का नाम बदलकर चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य मार्ग करने की है। इससे न केवल चंद्रगुप्त मौर्य की विरासत को सम्मान मिलेगा, बल्कि यह समाज के लिए भी गर्व की बात होगी.
रणजीत मौर्य ने कहा चंद्रगुप्त मौर्य प्राचीन भारत के एक शक्तिशाली सम्राट थे जिन्होंने मौर्य साम्राज्य की नींव रखी।चंद्रगुप्त मौर्य ने न केवल भारत को एकजुट किया, बल्कि उन्होंने एक मजबूत केंद्रीय प्रशासन की स्थापना की जो आने वाले सदियों तक भारतीय शासन व्यवस्था का आधार बना रहा (Samrat Sena Meeting in Lucknow)
सम्राट सेना ने इस बैठक के माध्यम से समाज में अपनी उपस्थिति और भूमिका को मजबूत करने का संदेश दिया है। संगठन का उद्देश्य समाज के हित में काम करना और ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को सम्मान दिलाना है। रणजीत मौर्य ने कहा कि सम्राट सेना समाज के उत्थान के लिए निरंतर काम करती रहेगी और अपनी मांगों को लेकर संघर्षशील रहेगी।
बैठक में सम्राट सेना राष्ट्रीय संयोजक रणजीत मौर्य, राष्ट्रीय प्रभारी नवल सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय सहसंयोजक नरदेव मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव मुकेश चंद्र मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष रोहित मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शाक्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक मौर्य समेत उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों के लोग उपस्थित रहे