Indus News TV Live

Friday, June 19, 2026
spot_img

बरेली: बहुजन समाज पार्टी की विशाल रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क   

बरेली: फरीदपुर और बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवनगर और कई ग्रामों में बूथ स्तर पर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली बहुजन समाज पार्टी की विशाल रैली को सफल बनाना था।

इस रैली में बहुजन नायक मान्यवर श्री काशीराम साहब जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जिला संयोजक बी आर सागर ने कहा कि परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए लाखों सरकारी नौकरियां देने का काम किया था।

बैठक के मुख्य अतिथि अयोध्या प्रसाद गंगवार ने कहा कि मान्यवर श्री काशीराम साहब जी के पुण्यतिथि पर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बीएसपी की विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के विचारों को सुनना चाहिए।

बैठक में आकाश सिंह एडवोकेट, अवधेश कुमार वर्मा, सुरेश कुमार, शोभाराम, संत शरण, अखिलेश राठौर, राजीव यादव, सूरजपाल, सचिन कश्यप, जगदीश प्रसाद, सचिन गौतम, अमित सिंह, बन्ने कश्यप, रामू कश्यप, पूरनलाल, दिवाकर, सोमपाल, छेदालाल, छोटेलाल आदि उपस्थित रहे ¹.

Related Articles

Recent