Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता विकास बाबू एडवोकेट बने उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव

बरेली: भीम आर्मी द्वारा संगठनात्मक विस्तार और सशक्त नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए बरेली मंडल के लोकप्रिय और संघर्षशील नेता विकास बाबू एडवोकेट को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव जी द्वारा की गई।

 

विकास बाबू पिछले छह वर्षों से भी अधिक समय से भीम आर्मी के संगठनात्मक ढांचे में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने जिला व मंडल स्तर पर संगठन को मज़बूती प्रदान करते हुए समाज के दबे-कुचले, वंचित, पीड़ित और शोषित वर्गों की आवाज को बुलंद किया। पिछले लगभग तीन वर्षों से वे बरेली मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे, जहां उन्होंने संगठन का निरंतर विस्तार किया और सैकड़ों युवाओं को सामाजिक न्याय की मुहिम से जोड़ा।

उनकी कर्मठता, निर्भीक नेतृत्व और जमीनी जुड़ाव को देखते हुए यह पदोन्नति दी गई है। उनकी यह नियुक्ति निश्चित ही उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं के बीच इस घोषणा से भारी उत्साह का माहौल है, और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

विकास बाबू ने इस अवसर पर कहा –

“यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी का प्रतीक है। बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, बहुजन समाज को संगठित करना और शोषण के खिलाफ संघर्ष तेज़ करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

Related Articles

Recent