Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली बार एसोसिएशन चुनाव में शंकर सक्सेना ने सचिव पद के लिए दाखिल किया नामांकन

बरेली बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद हेतु अधिवक्ता शंकर कुमार सक्सेना ने 22 दिसंबर को नामांकन किया। शंकर कुमार सक्सेना ने अपने गुरु खुर्शीद हसन को से आशीर्वाद लिया उसके बाद बार सभागार में चुनाव मंडल के समक्ष अपने पर्चा दाखिल किया।

अधिवक्ता शंकर कुमार सक्सेना का कहना है कि बार के यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि मौजूदा कार्यकारिणी द्वारा बार व अधिवक्ताओं के हित में कोई काम नहीं किया गया है तमाम परियोजनाएं लंबित है और सबसे महत्वपूर्ण बरेली बार एसोसिएशन की संबद्धता बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से करवाना है जिससे हम सभी अधिवक्ताओं को योजनाओं का लाभ मिल सके।

साथियों के आशीर्वाद से चुने जाने के बाद सभी निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया से पूरे किए जाएंगे, प्रतिमाह जनरल हाउस बुलाया जाएगा चुनी हुई कमेटी द्वारा प्रस्ताव रखा जाएगा और प्रस्ताव पास होने के बाद ही सभी कार्यों को निष्पादित किया जाएगा और आय व्यय प्रतिमाह सार्वजनिक किया जाएगा।

अधिवक्ता शंकर कुमार सक्सेना लंबे समय से बार में सक्रिय है पिछले वर्ष बार के अध्यक्ष को पत्र दिया गया जिसमें तमाम मांगे थी, नकल विभाग के दरवाजे को कर्मचारियों द्वारा बंद किए गए थे उन्हें भी खुलवाने के लिए आंदोलन किया।

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent