बरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा नेता डॉ. अनीस बेग ने बरेली में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया। 
इस अवसर पर पहले शरबत वितरण कर केक काटकर पौधरोपण किया और अंत में जरूरत मंदो को व्हीलचेयर दी इस कार्यक्रम मे पूर्व सांसद वीरपाल यादव ने कहा हम राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन को एकता दिवस के रूप में मनाएंगे, जैसे लोगों में आज एकता देखने को मिली हैं जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप ने कहा की हम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिंबस पर संकल्प लेते है कि हम पार्टी को भरी मतों से जिताने का संकल्प लेते है 
कैंट विधानसभा क्षेत्र में डॉ.अनीस वेग ने इस विशेष कार्यक्रम में विकलांगजनों को व्हीलचेयर भी वितरित कर उन्हें सहारा दिया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। डॉ. अनीस बेग ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा कमजोर और वंचित वर्गों के साथ खड़ी रही है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में गरीबों, किसानों और युवाओं के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए डॉ. वेग ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास भी है। उन्होंने सभी लोगों से समाजवादी विचारधारा को अपनाने और मानवता की सेवा में आगे आने की अपील की कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। समारोह में फूल-मालाओं से सजावट की गई और जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे। बच्चों और बुजुर्गों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुलतानी, आदेश यादव (गुड्डू ) महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता यादव, सुरेंद्र सोनकर, अशोक यादव, बृजेश श्रीवास्तव, द्रोण कश्यप, ऋषि यादव, राम सेवक प्रजातिय, जितेंद्र मुंडे, रोहित राजपूत, जमुना प्रसाद मौर्य, राजेश मौर्य, आदि लोगों के साथ भारी संख्या में डॉक्टरों का ग्रुप जिसमें डॉ. फ़हमी खान, डॉ. अरशद राजा, डॉ. जावेद, डॉ. चिश्ती, आदि लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया!


