Indus News TV Live

Friday, June 19, 2026
spot_img

बरेली: सपा नेता  डॉ. अनीस बेग ने मनाया जश्न-ए-आज़ादी, शानदार मुशायरे में सजी भारत के मशहूर कवियों की महफ़िल

बरेली : जश्न-ए-आज़ादी के उपलक्ष्य में सपा नेता  डॉ. अनीस बेग द्वारा भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश के नामचीन शायरों ने अपनी ग़ज़लों और नज़्मों से ऐसा समां बाँधा कि देर रात तक श्रोतागण तालियों से महफ़िल गूंजाते रहे।

मुशायरे की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ भारत माँ को समर्पित नज़्म से हुई। देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने लोगों के दिलों में एक नई ऊर्जा और जोश भर दिया। इस अवसर पर दिल्ली, लखनऊ, अलीगढ़, मुरादाबाद और बरेली सहित देशभर से आए प्रसिद्ध शायरों ने अपनी-अपनी रचनाओं से महफ़िल को सजाया।

शायरों ने मोहब्बत, इंसानियत और अमन के पैग़ाम को अपने अशआर के ज़रिए पेश किया। वसीम बरेलवी, शबीना अदीब, नदीम फारुख, मंज़र भोपाली, खुर्शीद हैदर, मनिका दुबे, चिराग शर्मा, हाशिम फिरोजाबादी, हिमांशी बाबरा, मोहन मुंतजिर बिलाल सहारनपुर, मध्यम सक्सेना, इब्राहम अली, जीशान, आरिफ ह़ाफी, राहिल बरेलवी आदि ने अपनी रचनाओं से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती, विशिष्ट अतिथि सुमैया रानी, शिव चरण कश्यप, शमीम खान सुलतानी, डॉ. सुप्रिया ऐरन, डॉ. आई एस तोमर, डॉ. अमीद मुराद, डॉ. सबीन एहसन, डॉ. सबीना खान, डॉ. गयासुल रहमान, डॉ. अयूब अंसारी, डॉ. सैफ शेख, डॉ. आसिफ आदि रहे।

 

कार्यक्रम का समापन डॉ. अनीस बेग के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी शायरों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Recent