Indus News TV Live

Saturday, March 7, 2026
spot_img

बरेली के आंवला में सपा नेताओं ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

बरेली जिले के आंवला में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और क्षेत्र की जनता ने भाग लिया (SP leaders organised a grand Holi Milan function)

रिपोर्ट: राजीव कुमार यादव


समारोह का माहौल पूरी तरह से उत्साह, रंग और राजनीतिक संदेशों से भरा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंवला के सांसद नीरज मौर्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं और जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की नीतियों और भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की। इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक समाजवादी पार्टी के नेता पीयूष वर्मा रहे।

कार्यक्रम में सपा नेता डॉ. जीराज यादव मौजूद रहे उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और गरीब, किसान, मजदूर तथा युवाओं की आवाज को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया। होली मिलन समारोह में भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह संकेत दिया कि क्षेत्र में डॉ. जीराज यादव उनकी पकड़ मजबूत हो रही है और लोग उनके साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं (SP leaders organised a grand Holi Milan function)

राजनीतिक दृष्टि से भी इस कार्यक्रम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस भव्य होली मिलन समारोह के माध्यम से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश की गई है। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और जनता के उत्साह को देखते हुए कई नेताओं ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व आंवला विधानसभा सीट से पीयूष वर्मा को प्रत्याशी बनाता है तो यहां से पार्टी को बड़ी जीत मिल सकती है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के हाथ में है और वही तय करेगा कि आगामी चुनाव में किसे मैदान में उतारा जाएगा।

समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों और मजदूरों के हित में बड़े फैसले लिए जाएंगे। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में छुट्टा पशुओं की समस्या से किसान बेहद परेशान हैं और उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं, इसलिए समाजवादी सरकार बनने पर गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा और किसानों को इस समस्या से राहत दिलाई जाएगी। इसके अलावा महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया और कहा गया कि वर्तमान समय में आम जनता इन समस्याओं से काफी परेशान है।

नेताओं ने यह भी दावा किया कि जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब किसानों, मजदूरों और आम जनता के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए थे। उनका कहना था कि जिन विकास कार्यों की शुरुआत उस समय हुई थी, उन्हें आज तक पूरा नहीं किया जा सका। नेताओं ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें, ताकि 2027 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बन सके और किसानों, मजदूरों तथा आम लोगों को महंगाई और अन्य समस्याओं से राहत मिल सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे, जिससे पूरा आयोजन एक बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आंवला सांसद नीरज मौर्य, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, पीयूष वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, संजीव यादव, मोंटी शुक्ला, डॉ.ज़ीराज यादव, स्मिता यादव एवं भारती चौहान समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें: समाजवादी जननायक कर्पूरी ठाकुर को जयंती पर सपाइयों ने किया नमन

यह भी पढ़ें: प्रवीण सिंह ऐरन ने जनसम्पर्क सभा के दौरान बीजेपी पर साधा निशाना

 

Related Articles

Recent