Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: २१ अगस्त को भारत बंद के दौरान सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता, SC आरक्षण में वर्गीकरण का कर रहे विरोध

बरेली, 21 अगस्त: सेठ दामोदर पार्क में तमाम अनुसूचित जाति/जनजाति व सामाजिक संगठनों के आहवान पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए, सर्वोच्च न्यायलय के 1 अगस्त 2024 को अनुसूचित जाति/ जनजाति में उपवर्गीकरण व क्रीमीलेयर के आदेश के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन को समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का भी समर्थन रहा। भारत बंद का सभा स्थल पर सर्वोच्च न्यायलय के आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हो जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। (protesting against classification in SC reservation)
समाजवादी पार्टी की तरफ से धरने का नेतृत्व रामवीर दिवाकर जिला अध्यक्ष, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बरेली ने किया, जिसमें मुख्य रूप से उप वर्गीकरण, क्रीमीलेयर , निजीकरण , लेटरल एंट्री द्वारा चोर दरवाजे से आई ए एस की भर्ती को रोकने हेतु और अनुसूचित जाति/, जनजाति के आरक्षण को संविधान की नौंवी अनुसूची में डालकर हितों की सुरक्षा करने की मांग की गयी।

यह भी पढ़ें: सुशील गौतम बने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य

यह भी पढ़ें: सपा मीटिंग में दलित समाज के पूर्व विधायक का अपमान, बैठने को मिली प्लास्टिक की कुर्सी

यह भी पढ़ें: बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा माता रमाबाई व संत गाडगे महाराज की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई


 

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent