Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: मकान मालिक के घर में चोरी करने वाला किरायेदार गिरफ्तार

बरेली: थाना इज्जतनगर क्षेत्र में मकान मालिक के घर से छह लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी करने वाले किरायेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से सभी चोरी के आभूषण बरामद कर लिए। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना इज्जतनगर के अशोक बिहार निवासी हरीश बाबू ने 24 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके घर से करीब छह लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने चोरी हो गए हैं। मकान मालिक हरीश बाबू ने शक जताया कि यह चोरी उनके किराएदारों में से किसी ने की होगी। और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जांच में पता चला कि चोरी में शामिल व्यक्ति का नाम मयंक कुमार पुत्र राधा कृष्ण उर्फ़ बबलू निवासी म्याऊं थाना अलीपुर बदायूं । हाल पता अशोक विहार संजय नगर थाना इज्जत नगर बरेली है, जो कुछ समय पहले मकान में किराए पर रह रहा था। जब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, तो सूचना मिली कि वह डेलापीर चौराहे पर मौजूद है। पुलिस ने मयंक को मौके से गिरफ्तार कर लिया और जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने के जेवर बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद आभूषणों की कुल कीमत करीब छह लाख रुपये हैं।

मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मयंक कुमार को जेल भेज दिया हैं।

Related Articles

Recent