Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत प्रतिज्ञा व दहेज मुक्त भारत प्रतिज्ञा की दिलाई गई शपथ

रिपोर्ट: अवधेश कुमार,तहसील रिपोर्टर, बहेड़ी बरेली

बरेली:  बरेली की तहसील बहेड़ी के गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में आनंदीबेन पटेल ब कुलपति प्रो के.पी सिंह के निर्देशानुसार तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉक्टर हरिकेश सिंह की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत व दहेज मुक्त भारत प्रतिज्ञा का कराया गया।

कार्यक्रम और साथ ही पुस्तक पाठन का भी आयोजन किया गया इसके साथ ही माय भारत और आउटरिच के अंतर्गत विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी कराए गए माय भारत पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि जिसमें भारत सरकार द्वारा देश भर के युवाओं को विकसित भारत संबंधित विचार जानने के उद्देश्य से माय भारत पोर्टल पर युवाओं को रजिस्ट्रेशन व संबंधित जानकारी प्रदान कराई गई इस अवसर पर विश्वविद्यालय से आए प्रशिक्षक शशांक गंगवार ने पी.पी.टी के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पोर्टल पर विस्तृत व्याख्यान जानकारी प्रदान कराई साथ ही कृषि कार्य मिशन के बारे में भी विस्तार से विद्यार्थी को विस्तृत जानकारी दी गई अन्य कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम के संचालन एनएसएस कार्यक्रम के अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार ब एनएसएस कार्यक्रम के अधिकारी डॉक्टर हरिनंदन कुशवाहा के द्वारा कार्यक्रम को समाप्त कर सभी उपस्थित सदस्यगणों का धन्यवाद किया।  इस अवसर पर उपस्थित महाविद्यालय की शिक्षका प्रो. सुरेखा पिपलानी ब ,सचिंद्र मोहन शर्मा, डॉक्टर रविंद्र कुमार गंगवार, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर योगेंद्र यादव, डॉक्टर महाराणा प्रताप ,डॉक्टर सत्य प्रकाश ,डॉक्टर चंद्रशेखर कुमार ,डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा, डॉक्टर प्रशंसा ,एवं राजेश चंद्र, जिसमें समस्त शिक्षक ब कर्मचारीगढ़ तथा छात्राएं उपस्थित रहें ।

Related Articles

Recent