Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: प्रबुद्ध महिला संगठन ने धूम धाम से मनाई बुद्ध पूर्णिमा और प्रसाद वितरण किया

बरेली: आज पूरे देश में बुद्ध पूर्णिमा के कार्यक्रम मनाए जा रहे है उसी क्रम में बरेली की महानगर कॉलोनी की महिलाओं द्वारा बुद्ध पूर्णिमा का कार्यक्रम मनाया और खीर का  प्रसाद वितरण किया।
त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर महानगर की प्रबुद्ध महिलाओं द्वारा खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम महानगर कॉलोनी के मुख्य द्वार पर आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने भगवान बुद्ध को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी करुणामयी और अहिंसात्मक शिक्षाओं का स्मरण किया।

खीर प्रसाद को स्थानीय नागरिकों एवं आसपास के ग्रामीणों ने श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया। कार्यक्रम के द्वारा तथागत बुद्ध के अहिंसा, मध्यम मार्ग और समाजसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्नेहा सिंह , मृदुला चंद्रा, पुष्पा अशोक, सुनीता सिंह ,सुमन , अल्का आजाद, सीमा ,संगीता सिंह आदि ने सहयोग किया ।

Related Articles

Recent