Indus News TV Live

Friday, June 19, 2026
spot_img

बरेली: मौर्य विकास संस्था ने बड़ी धूम धाम से मनाई बुद्ध पूर्णिमा

बरेली: मौर्य विकास सँस्था  द्वारा बुद्ध जयन्ती का आयोजन मौर्य छात्राबास मढ़ीनाथ में धूम धाम से किया गया ,मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एम एल सी बहोरन लाल मौर्य ,विशिष्ट अतिथि संजीव अग्रवाल विधयाक कैंट रहे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता राम मूर्ति लाल मौर्य ने की ,संचालन सँस्था के महामंत्री राजेश मौर्य ने किया ,श्री बहोरन लाल मौर्य ने अपने सम्बोधन में बताया कि, बुद्ध ने शांति का संदेश दिया ,करूणा, समरसता ,मध्यम मार्ग अपनाकर ,विश्व को सन्देश दिया ,हमे उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए ,कैंट विधयाक संजीव अग्रवाल ,ने बताया भारत का गौरवशाली इतिहास ,मनीषियों ,तपस्वियों ,महापुरषों से भरा है ,हम गौरवान्वित है कि ,तथागत गौतमबुद्ध ने भारत की पावन भूमि पर जन्म लेकर विश्व को शांति का संदेश दिया ,ऐसे महापुरुष को वार बार नमन करता हूं ।बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सँस्था के पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल मौर्य श्रीमती सन्ध्या रानी शाक्य उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली मुरादाबाद मंडल ,डॉ सौदान सिंह शाक्य ,डॉ0 एम एल मौर्य ,पार्षद छंगामल मौर्य ,पार्षद वेदराम मौर्य ,श्रीमती विंदु सक्सेना ,कोमिल प्रसाद मौर्य ,आर के मौर्य ,ज्ञानेश शाक्य ,तारा चंद मौर्य ने पुर्व चेयरमैन लखनपाल मौर्य ने भी बुधजयन्ती पर प्रकाश डाला ।

नवीन पदाधिकारी जनों का माल्यार्पण करके उन्हें पदीय दाइत्व दिए गए ,अंत मे खीर वितरण हुआ ,चन्द्रपाल मौर्य ,जगन्नाथ मौर्य पूर्व प्रधान ,अमित मौर्य ,प्रेमचंद शाक्य , भूदेव मौर्य, सर्वेश शाक्य ,स्वराज शाक्य तेजपाल मौर्य ,डॉ0 राम चंन्द्र मौर्य,रंजीत सिंह कुशवाहा ,ई0 संतोष सिंह एड हरीश मौर्य ,चुरामन मौर्य ,दाताराम मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Recent