Indus News TV Live

Friday, August 7, 2026
spot_img

बरेली: सांसद चंद्रशेखर रावण पर हमले पर कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश दिया ज्ञापन

बरेली:  भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी लीगल सेल के जिला अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में दिनांक 28.2.2025 को मथुरा कांड को लेकर भीम आर्मी चीफ, लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद एडवोकेट के काफिले पर पीड़ित परिवार से मिलने को जाते समय हुए हमले के विरोध प्रदर्शन में माननीया राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली को सौंपा गया।

उक्त घटना का विरोध प्रदर्शन करने में मुख्य रूप से नेत्रपाल सिंह, एडवोकेट जिला अध्यक्ष भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (काशीराम)लीगल सेल बरेली, अमर सिंह एडवोकेट मंडल अध्यक्ष भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (काशीराम )लीगल सेल बरेली मंडल बरेली एवं कपिल रतन एडवोकेट, शाहिद अंसारी एडवोकेट प्रभारी युवा मोर्चा के जिला अंसारी एडवोकेट ,कुनेद्र पाल एडवोकेट सूरजपाल एडवोकेट, केपी एडवोकेट ,विनोद कुमार एडवोकेट सुंदरलाल एडवोकेट  भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सुशील गौतम भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष डॉ किशोर आदि लोग उपलब्ध रहे।

जिला अध्यक्ष लीगल सेल बरेली एडवोकेट नेत्रपाल सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त घटना बहुत ही निंदनीय है जिसका हम घोर विरोध करते हैं और देश के किसी भी कोने में बहुजनों पर व भाई चंद्रशेखर आजाद पर हमले होते हैं तो हम लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Recent