Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

प्रयागराज: माता सावित्रीबाई फुले जयंती पर प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा ने किया महिलाओं का सम्मान

प्रयागराज, 4 जनवरी 2026: भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा की ओर से राजापुर कार्यालय पर महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय, महिला शिक्षा और महिला सशक्तीकरण की प्रतीक माता सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को समर्पित रहा। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को उपहार देकर उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की संयोजक मनीषा मिश्रा ने तथा संचालन प्रदेश प्रभारी अर्चना कुशवाहा द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले जी को भारत में महिला शिक्षा और सामाजिक क्रांति की अग्रदूत बताते हुए कहा कि उनके संघर्ष और विचार आज भी महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सभी ने महिला अधिकारों, सम्मान और समानता के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी सुनील कुशवाहा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने जिस साहस के साथ महिला शिक्षा की मशाल जलाई, वही आज सामाजिक परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है। प्रगतिशील समाज पार्टी नारी शक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कुशवाहा ने कहा कि यह आयोजन सावित्रीबाई फुले जी के विचारों-शिक्षा, समानता और महिला सम्मान को आगे बढ़ाने का संकल्प है, क्योंकि महिला सशक्तीकरण के बिना सामाजिक न्याय सम्भव ही नहीं है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल ने कहा कि नारी शक्ति के बिना समतामूलक समाज की कल्पना अधूरी है। सावित्रीबाई फुले जी के विचार आज के दौर में और ज्यादा भी प्रासंगिक हो गए हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा की संयोजक मनीषा मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और स्वाभिमान की आवाज है। महिला मोर्चा हर स्तर पर नारी सशक्तिकरण के लिए संघर्ष करता रहेगा।
कार्यक्रम में युवामोर्चा के प्रदेश महासचिव निष्ठा देव, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, विधानसभा प्रभारी मुन्ना चमार, कमलेश पासी, महिला मोर्चा की सुनीता, मंजू देवी, कांति देवी, राजपति देवी, मनसा देवी, सुमन देवी, इंदिरा देवी, नीता देवी, सुदामा देवी, संगीता देवी, राजन आनंद आदि समेत कई अन्य उपस्थित रहे।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent