Indus News TV Live

Tuesday, June 2, 2026
spot_img

प्रयागराज: ‘युवा मांगे रोज़गार’ अभियान की प्रयागराज से ज़ोरदार शुरुआत

प्रयागराज, 12 जनवरी 2026। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज प्रगतिशील समाज पार्टी, युवा मोर्चा की ओर से ‘युवा मांगे रोज़गार’ अभियान की औपचारिक शुरुआत प्रयागराज के स्वामी विवेकानंद चौराहा पर की गई। यह अभियान 12 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक चलाया जाएगा, जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अपने समापन की ओर जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने कहा कि आज देश और प्रदेश का युवा पढ़ा-लिखा होने के बावजूद बेरोज़गार है। सरकार भर्तियाँ निकालने और उन्हें समय पर पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। युवा भीख नहीं, अपना संवैधानिक अधिकार माँग रहा है। अगर सरकार ने समय रहते रोज़गार की ठोस नीति नहीं बनाई, तो युवाओं का यह आंदोलन और तेज़ होगा। उन्होंने आगे कहा कि आज का युवा सवाल कर रहा है, और यह सवाल सरकार के लिए सबसे असहज है। उन्होंने कहा कि युवा मांगे रोज़गार केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी के खिलाफ़ युवाओं का जनआंदोलन है, जो गाँव-गाँव, कॉलेज-कॉलेज तक पहुँचेगा।

इस अवसर पर प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लाखों पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार युवाओं को सिर्फ़ आश्वासन दे रही है। पेपर लीक, भर्ती में देरी और भर्तियों को अधर में लटकाना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हमारी पार्टी युवाओं की इस लड़ाई में सड़क से सदन तक साथ खड़ी रहेगी।

युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव निष्ठा देव ने कहा कि प्रदेश का युवा हताश नहीं, आक्रोशित है। अब प्रतीक्षा का समय खत्म हो चुका है। अगर रोज़गार नहीं मिला, तो युवा चुप नहीं बैठेगा।अगर सरकार ने तुरंत ठोस रोज़गार नीति और समयबद्ध भर्तियाँ शुरू नहीं कीं, तो यह आंदोलन हर ज़िले में और उग्र रूप लेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने सरकार से तत्काल रिक्त पदों पर भर्तियाँ निकालने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध बनाने की माँग की।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent